रेस 3 ट्रोल: डेजी शाह के बचाव में सामने आए सलमान खान और जैकलीन, ऐसे दिया ट्रोलर्स को जवाब
हाल ही में फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज हुआ है जो कि धमाल कर रहा है। उसमें से कई चीजें ऐसी है जिनका सोशल मीडिया पर काफी मजाक भी उड़ाया गया है। बता दें कि फिल्म के डायलॉग्स मे सबसे ज्यादा ट्रोल हुई थी डेजी शाह जो ट्रेलर मे कहते हुए नजर आ रही है कि माई बिजनेस इस माय बिजनेस नन ऑफ योर बिजनेस। इस डायलॉग को फैंस जमकर ट्रोल कर रहे है और ये डॉयलॉग हसी का पात्र बना हुआ है।
इसी के चलते फिल्म के स्टार्स डेजी शाह के बचाव में उतरे है और उनका यही डायलॉग बोल रहे है। इन वीडियोज में सलमान खान, डेजी शाह और जैकलीन नजर आ रही है।

बता दें कि एक वीडियो में सलमान खान गाड़ी में बैठे होते हे और कोई पूछता है कहा जा रहे हो भाई..ऐसे में सलमान कहते हैं कि माय बिजनेस इस माय बिजनेस नन ऑफ योर बिजनेस।
इसके अलावा दूसरे वीडियो में जैकलीन फर्नांडीज और डेजी शाह नजर आ रही है और डेजी कुछ पूछती है तो जैकी का जवाब होता है माई बिजनेस इस माय बिजनेस नन ऑफ योर बिजनेस।
ये सिलसिला यहीं हीं रुकता है क्योंकि एक मजाक के दौरान कुकीज खाती हुई जैकी..डेजी से बोलती हैं कि माई कुकी इस माय कुकी नन ऑफ योर कुकीज। बता दें कि काफी समय से ये वीडियो जमकर ट्रोल हो रहा है।
इसके बचाव में रेस 3 की ये दो स्टार सामने आए है। रेस 3 की बात करें तो बॉबी देओल काफी ज्यादा खुश है क्योंकि वो वापसी कर रहे हैं।
बात करें बॉबी देओल की तो उन्होने कहा कि सलमान मामू उनकी जिंदगी में किसी फरिश्ते से कम नहीं है और वो खुश है कि वो एक 3डी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे है और सलमान ने उनके ऊपर भरोसा जताया ये उनकी खुशकिस्मती है। फिल्म ईद में रिलीज होने वाली है। नीचे दिया गया ये वीडियो बॉलीवुड स्पाई से लिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications
