रेस 3 का धमाकेदार TRAILER, सलमान खान के नाम की बुकिंग कैंसिल कर दीजिए!
सलमान खान स्टारर रेस 3 का दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और हर साल की तरह, इस साल भी ईद पर 300 करोड़ का धमाका होगा, सबको इसकी गुंजाइश है।
माना जा रहा था कि 15 जून को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म का ट्रेलर 28 अप्रैल को रिलीज़ होने वाला है लेकिन अब प्रोडक्शन हाउस ने इस खबर को एक सिरे से खारिज कर दिया है।

हालांकि दर्शक सलमान खान की झलक देखने को बेताब हो चुके थे। और ये खबर सुनकर फैन्स काफी उदास हो जाएंगे। लेकिन यही सच है कि सलमान के रेस 3 ट्रेलर के लिए अगर आपने 28 तारीख की बुकिंग कर ली थी तो कैंसिल कर दीजिए।
क्योंकि फिलहाल तो रेस 3 का ट्रेलर रिलीज़ नहीं होने वाला है। सलमान खान फिलहाल, जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, कश्मीर में।
पहले खबर थी कि फिल्म का ट्रेलर, एवेंजर्स के साथ अटैच किया जाएगा और इसलिए ट्रेलर 28 - 29 अप्रैल तक रिलीज़ कर दिया जाएगा लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।
रेस 3 ईद पर रिलीज़ हो रही है और सलमान अपनी ईद को ब्लॉकबस्टर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले साल ट्यूबलाइट ने उनकी ईद फीकी कर दी थी इसलिए दर्शकों को इस बार समलान के दबंग अवतार का इंतज़ार है।
जानिए रेस 3 से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications












