Race 3 ट्रेलर लॉन्च LIVE: अच्छा हुआ मैंने रेस और रेस 2 नहीं देखी है- सलमान
हाल ही में सलमान खान की फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में जैसा की लोगों को उम्मीद थी सलमान खान जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। रेस 3 का ट्रेलर लाइव ईवेंट पर लॉन्च किया गया है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रेस 3 की पूरी टीम पहुंची है। इस दौरान पूरी स्टारकास्ट ने मीडिया से बातचीत की। बता दें कि फिल्म में सलमान खान के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम, डेजी शाह, फ्रेडी दारूवाला और जैक्लीन फर्नांडीस नजर आएंगी।
[Race 3 Trailer: रिलीज से पहले ब्लॉकबस्टर, सलमान का हड्डीतोड़ एक्शन लेकिन यहां फेल हो गई फिल्म]
इस ट्रेलर लॉन्च के दौरान जहां सलमान खान फिल्म की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आए। वहीं बॉबी देओल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सलमान खान मेरे लिए किसी फरिशते से कम नहीं हैं। दूसरी तरफ जैक्लीन ने भी सलमान का एहसान माना। उधर सलमान खान ने बताया कि उन्हें शुरूआत में ये फिल्म पसंद नहीं आई थी और लग रहा था कि वे इस फिल्म में फिट नहीं बैठ पाएंगे लेकिन पूरी कहानी जानने के बाद सलमान ने इस फिल्म को तुरंत हां बोल दी।

सलमान खान ने भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म का दूसरा पार्ट यान रेस 2 नहीं देखी है। इसके अलावा मीडिया से बातचीत में कई दिलचस्प बातों का दौर जारी है। आगे जानें इस लाइव ईवेंट पर सलमान और रेस 3 की पूरी टीम ने शेयर की कौन-कौन सी दिलचस्प बातें-


Click it and Unblock the Notifications











