सलमान को लगा पहला झटका: रेस 3 पहला FLOP रिकॉर्ड भी बन गया
Recommended Video

सलमान खान का रेस 3 ट्रेलर बाहर आए करीब 12 घंटे से ऊपर हो चुके हैं लेकिन हालात ज़रा अच्छे नहीं दिख रहे हैं। टिप्स ऑफिशियल के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुए इस ट्रेलर को अब तक केवल 6.1 मिलियन बार देखा गया है।
ट्रेलर को 2.5 मिलियन लोगों ने पसंद किया है और 33 हज़ार से ज़्यादा लोगों ने नापसंद। ऐसे में 24 घंटे के अंदर, ट्रेलर का आंकड़ा कहां तक जाएगा इस पर सबकी नज़र रहेगी।

क्योंकि हाल ही में संजू टीज़र रिलीज़ किया गया था और उसे अब तक 48 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं टाईगर श्रॉफ की बागी 2 ने तो सारे रिकॉर्ड तोड़ 60 मिलियन बार देखे जाने का रिकॉर्ड बनाया था।
वहीं टाईगर ज़िंदा है को 24 घंटे में 15 मिलियन बार देखा गया था। अब सलमान रणबीर और टाईगर के रिकॉर्ड से तो काफी दूर लग रहे हैं लेकिन हो सकता है कि टाईगर ज़िंदा है का रिकॉर्ड वो तोड़ दें। सूत्रों की मानें तो फिल्म का ट्रेलर 5 मई को इसी कारण रिलीज़ नहीं हुआ। क्योंकि सलमान ट्रेलर से संतुष्ट नहीं थे।
बात करें फिल्म के ट्रेलर की तो ये किसी भी नए स्टार के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है कि वो सलमान को पीछे छोड़े लेकिन हाल ही में रणबीर कपूर के संजू टीज़र और टाईगर श्रॉफ के बागी ट्रेलर ने ये काम कर दिया है।
बहरहाल, आपको बताते हैं पिछले साल किन फिल्मों का ट्रेलर यूट्यूब पर सबसे ज़्यादा बार देखा गया -


Click it and Unblock the Notifications
