सलमान खान की रेस 3 का TRAILER- ताबड़तोड़ एक्शन, म्यूजिक और शानदार कास्ट
आखिर वह दिन आ गया जब फैंस के सामने सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर आ चुका है। जी हां, रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है और काफी धमाकेदार है। ट्रेलर में जमकर एक्शन सीन्स डाले गए हैं। साथ ही म्यूजिक भी शानदार है। फिल्म 15 जून को रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
ट्रेलर में सलमान खान पूरी तरह से छाए हुए हैं। हालांकि दमदार डॉयलोग्स की थोड़ी कमी लगी। सलमान के अलावा जैकलीन फर्नाडीज, अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल ने भी अपनी मौजूदगी दिखाई और अपने अपने किरदारों मे दमदार लगे।

कोई शक नहीं कि सलमान खान की यह फिल्म 2018 की सबसे धमाकेदार फिल्म साबित होने वाली है। सलमान फैंस की ईद तो समझ लो मन गई.. जाहिर है फिल्म ईद पर धमाकेदार बॉक्स ऑफिस ओपनिंग देने वाली है। खास बात यह है कि रेस 3 को.. फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्में- रेस और रेस 2 से काफी अलग रखने की कोशिश की गई है।
यहां देंखे रेस 3 का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications











