संजू और बागी 2 के आधे में रह गए सलमान खान.. 'रेस 3' को पहला जबरदस्त झटका!
सलमान खान का रेस 3 ट्रेलर को 24 घंटों में लगभग 9 मिलियन लोगों ने देखा। कहीं ना कहीं यह सलमान खान के सबसे कम देखे जाने वाले ट्रेलर में शामिल हो चुका है। यहां तक की रणबीर कपूर के संजू ट्रेलर को भी 14 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा था। लिहाजा, सलमान खान के इस फिल्म की शुरूआत थोड़ी धीमी मानी जा सकती है।
सलमान खान की फिल्मों की ही बात करें तो टाईगर ज़िंदा है ने 24 घंटे में यूट्यूब से करीब 15 मिलियन व्यूज़ बटोरे थे। वहीं, 2018 जनवरी में रिलीज पद्मावत का ट्रेलर भी 12 मिलियन का आंकड़ा पार कर गया था। लेकिन रिकॉर्ड तो बनाया है टाईगर श्राफ की बागी 2 ने। इस फिल्म ने 24 घंटे में 60 मिलियन बार देखे जाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

जाहिर है सलमान खान की रेस 3 फिलहाल इस रेस में काफी पीछे रह चुकी है। कहीं ना कहीं फिल्म के ट्रेलर ने भी फैंस को कुछ खास इंप्रैस नहीं किया है। हां, भाईजान फैंस को ट्रेलर जबरदस्त लगी.. और अब सभी को ईद का बेसब्री से इंतजार भी है।
बहरहाल, यहां देखें रेस 3 को फैंस से कैसा मिला रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications