धमाकेदार क्लैश से बच गए सलमान खान- BOX OFFICE पर अब होगा हंगामा!
खबर थी कि ईद के दौरान पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों की रिलीज पर रोक लगा दी गई है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सभी बाहरी फिल्मों पर दो हफ्तों तक बैन लगा दिया था। लिहाजा, सलमान खान की रेस 3 भी 15 जून की जगह 29 जून को रिलीज होने वाली थी। यानि की रणबीर कपूर की संजू के साथ ही पाकिस्तान में क्लैश होने वाली थी।
सलमान खान के साथ इनकी जोड़ी.. दो, तीन फिल्मों में तो FINAL है!
लेकिन ताजा खबरों की मानें तो पाकिस्तान ने अब दो हफ्तों को घटाकर एक हफ्ते का बैन कर दिया है। यानि की सलमान खान की रेस 3 अब पाकिस्तान में 22 जून को रिलीज होगी। कोई शक नहीं कि पाकिस्तानी फैंस इस खबर से बेहद खुश होंगे।

दरअसल, पाकिस्तान में भी सलमान खान की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। लिहाजा, डिस्ट्रिब्यूटर्स की तरफ से काफी जोर लगाया गया.. ताकि रेस 3 वहां जल्दी से जल्दी रिलीज हो सके। पाकिस्तान में अब ईद के मौके पर माहिरा खान की 'वो 7 दिन' और जावेद शेख की 'वजूद' रिलीज होगी।
बहरहाल, यहां जानिए रेस 3 से पहले.. किन किन बॉलीवुड फिल्मों को पाकिस्तान में किया गया है बैन -


Click it and Unblock the Notifications