सलमान खान का धमाकेदार एक्शन अंदाज.. 'टाईगर जिंदा है' भी भूल जाएंगे फैंस!
2018 ईद में सलमान खान एक बार फिर एक्शन धमाका के साथ वापस आ रहे हैं। टाईगर जिंदा है में जबरदस्त एक्शन करने के बाद अब रेस 3 में भी सलमान का टाईगर अवतार देखने को मिलेगा। सूत्रों की मानें तो एक्शन के मामले में रेस 3 सलमान की पिछली फिल्म टाईगर जिंदा है से भी आगे है।
ना शाहरुख, ना सलमान खान.. फिल्म में कैटरीना के साथ इनकी है जोड़ी!
रेस 3 के एक्शन सीन्स का स्तर काफी ऊंचा रखा गया है। ना सिर्फ सलमान.. बल्कि बॉबी देओल और साकिब सलीम भी फिल्म में एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म की टीम सलमान को एक्शन करते देखकर काफी उत्साहित है।

फिल्म की टीम सलमान के टाईगर जिंदा है से इतनी प्रभावित है कि उन्होंने सेट पर सुपरस्टार को निक नेम ही दे दिया है- टाईगर। हालांकि सूत्रों का कहना है कि रेस 3 के एक्शन सीन्स को देखकर फैंस टाईगर जिंदा है को भी भूल जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications