Race 3: सलमान के बाद बॉबी देओल का धमाका, ये तस्वीर देखकर चौंक जाएंगे, बर्फीले पानी में शूट
इन दिनों सलमान खान की आने वाली धमाकेदार एक्शन फिल्म रेस 3 ताबड़तोड़ सुर्खियों में हैं। फिल्म से सेट से आए दिन तस्वीर वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में सलमान और जैक्लीन का धमाकेदार लुक तो पहले ही दिख चुका है। वहीं हाल ही में अब बॉबी देओल को एकदम अलग अवतार सामने आया है। शूटिंग के दौरान बॉबी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वे तौलिए में नजर आ रहे हैं। वहीं इस तस्वीर के पीछे की कहानी जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
['रेस 3' के सेट से.. सलमान खान- जैकलीन की तस्वीर वायरल.. जबरदस्त HOT]
रेस 3 से बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की तैयारी में जुटे बॉबी देओल इस फिल्म के लिए काफ मेहनत कर रहे हैं। जहां एक तरफ उन्होंने सलमान के कहने पर अपना लुक ट्रान्सफॉर्म किया है, वहीं वे रेस 3 के लिए बड़े-बड़े जोखिम उठाने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं। हाल ही में तौलिए में बॉबी देओल ने अपने शॉट को परफेक्ट बनाने के लिए बर्फीले ठंडे पानी में सीन किया है। ये वाकया खुद बॉबी ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।

बता दें कि सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'रेस 3' इस साल की सबसे बड़ी फिल्म अभी से मानी जा रही है। फिलहाल फिल्म की टीम कश्मीर और लेह में इसकी शूटिंग कर रही है। जिसकी पल-पल की अपडेट्स फिल्म से जुड़े स्टार्स अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ लगातार शेयर कर रहे हैं। फिल्म की काफी शूटिंग तो हो चुकी है लेकिन इसका क्लाइमैक्स शूट करना अभी बाकी है। आगे जानें फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें और देखें अब तक लीक हुई रेस 3 की शूटिंग की तस्वीरों में सलमान का धमाकेदार लुक-


Click it and Unblock the Notifications