टाईगर ने पूरी की RACE 3 की पहले शेड्यूल की शूटिंग, सेट से वायरल हुई सलमान की तस्वीर

Recommended Video

Salman Khan WRAPS UP Race 3 First shooting schedule; Watch video | FilmiBeat

वर्ष 2017 में सलमान खान की फिल्म टाईगर जिंदा है ने रिलीज होकर देश भर में तहलका मचा दिया था। फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ ने जमकर एक्शन भी किया था। सलमान की इस फिल्म ने लोगो के दिलो पर राज किया और फिल्म खूब चली और अभी तक चल रही है। इसके बाद सलमान खान अपनी अगली फिल्म रेस 3 की शूटिंग में बिजी हो गए है।

रेस 3 इस सीरीज की तीसरी फिल्म है जिसमें सलमान खान पहली बार निगेटिव रोल में नजर आने वाले है। इससे पहले इस रोल को दोनो फिल्मों में सैफ अली खान ने निभाया था। सलमान की रेस 3 के सेट से एक फोटो वायरल हुई है जिसमें पता चला है कि रेस 3 का पहला शेड्यूल पूरा हो गया है।

salman khan, race 3, jacqueline fernandez, remo d'souza, रेस 3, सलमान खान, रेमो डिसूजा, जैकलीन फर्नांडीज

इस फोटो में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज भी नजर आ रही है। आपको बता दें कि इस फोटो को किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म के निर्देशक रोमो डिसूजा ने ही अपने सोशल मीडिया एकांउट में वायरल किया है। इस फिल्म ने हर बार आकर सबके दिलों पर राज किया है पर इस बार सलमान खान इस फिल्म से लाखों दिलो पर राज करने के लिए आ रहे है।

ये फिल्म इसी साल रिलीज होगी जो कि इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म की स्टार कास्ट भी पूरी तरह से बदली हुई आपको नजर आने वाली है। फिल्म मे सलमान खान के साथ इस बार बॉबी देओल नजर आने वाले है।

इस फिल्म के लिए बॉबी देओल को सलमान ने ही अप्रोच किया था और इन दिनो सलमान बॉबी के फिटनेस पर भी काम कर रहे है। बॉबी देओल के डूबते हुए करिअर को जब किसी ने सहारा नहीं दिया तब सलमान का उनका साथ देना बॉबी देओल को काफी फायदा देगा।

फिल्म में बॉबी देओल एक अहम किरदार में नजर आने वाले है और हो सकता है इस मौके से बॉबी का करिअर फिर से पटरी पर आ जाए। हाल ही में बॉबी देओल का एक लुक वायरल हो रहा था जिसमें वो काफी बॉबी बिल्डिंग के साथ नजर आने वाले है।

फिल्म ने मुंबई अपने पहले शेड्यूल को पूरा कर लिया गया है और इसका गाना अल्लाह दुहाई है भी शूट कर लिया गया है। आगे कि शूटिंग के लिए पूरी टीम दुबई और अबुधाबी के लिए रवाना होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X