रेस 3: कारगिल से लेह तक सलमान खान ने जैकलिन के साथ दौड़ाई बाइक, video वायरल

Recommended Video

Salman Khan's Bike Ride with Jacqueline Fernandez from Kargil to Leh; Watch video | FilmiBeat

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनो रेस 3 की शूटिंग कर रहे है और काफी मस्ती के मूड में भी नजर आ रहे है। बता दे कि सलमान खान ने हाल ही मे बाइक राइडिंग की जिसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडीज पीछे बैठी नजर आ रही है। बता दें कि सलमान खान ने लेह में शूटिंग के दौरान बाइक चलाई थी और काफी मस्ती भी की।

इसके पहले सलमान खान कश्मीर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे पर अब वो लेह आ चुके है। बता दें कि सुपरस्टार ने बाइस से कारगिल से लेकर लेह तक का सफर तय किया और उनके पीछे पूरा काफिला चल रहा था।

Salman khan, jacqueline fernandez, race 3, सलमान खान, जैकलिन फर्नांडीज, रेस 3

इस बाइक राइडिंग का वीडियो वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया मे सल्लू भाई के फैंस के द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है। बता दे कि दोनो यहां पर फिल्म बची हुई शूटिंग पूरी कर रहे है और काफी एंजाव भी कर रहे है।

इसके पहले भी जैकलिन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में अपनी और सलमान खान की एक फोटो शेयर की थी जिसमें कश्मीर की ठंड के बीच सलमान खान शर्टलेस खड़ें थे तो वहीं जैकलिन ने काफी सारे गर्म कपड़े ओढ़ रखे थे और साथ ही चाय का आनंद भी ले रही थी।

ये फोटो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि जैकलिन फर्नांडीज और सलमान खान काफी अच्छे दोस्त है और सेट पर हमेशा से मस्ती करते नजर आते रहते है।

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान खान अली अब्बास जफर की फिल्म भारत की शूटिंग शुरु करेंगें जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। बता दें कि इस फिल्म मे आपको काफी समय के बाद वापसी कर रही प्रियंका चोपड़ा नजर आने वाली है जो कि इस फिल्म का मुख्य हिस्सा होगी।

इसके अलावा इस फिल्म में सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है। फिल्म आजादी के समय पर निर्भर होगी और भारत के बटवारे का समय भी दिखाया जाएगा।

इसके साथ ही सलमान खान फिल्म दबंग 3 की भी शूटिंग करेंगें जिसको अरबाज खान निर्देशित कर रहे है। हाल ही में सलमान खान को काला हिरण मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई थी जिसके बाद सलमान को 2 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था।

इसके बाद वो जमानत पर बाहर आ गए थे और शूटिंग में व्यस्त हो गए। रेस 3 की शूटिंग पूरी होने वाली है और ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X