रेस 3 प्रोड्यूसर रमेश तौरानी, वैक्सीन लगवाने के बावजूद हुए कोरोना पॉज़िटिव, धर्मेंद्र पर भी खतरा

बॉलीवुड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण के केस बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। जितनी तेज़ी से स्टार्स कोरोना की वैक्सीन ले रहे हैं, उतनी ही तेज़ी से बचे हुए स्टार्स कोरोना पॉज़िटिव निकल रहे हैं। एक तरफ आज जहां, सलमान खान ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज़ लिया वहीं, उनके रेस 3 प्रोड्यूसर, रमेश तौरानी, वैक्सीन के बावजूद, कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं।

रमेेश तौरानी ने एक पोस्ट कर बताया कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं, इसलिए जो भी उनसे पिछले दो हफ्तों में मिला हो, कृपया अपना टेस्ट करवा ले।

race-3-producer-ramesh-taurani-covid-positive-after-covid-vaccine-dharmendra-also-under-threat

गौरतलब है कि पहले भी सोनी राज़दान ने सरकार से कोरोना वैक्सीन के नियमों में बदलाव की मांग करते हुए कहा था कि एक्टर्स को कोरोना वैक्सीन मिलना ज़रूरी है क्योंकि वो हर समय मास्क नहीं पहन सकते हैं। उनकी मजबूरी है। उनका काम ही ऐसा है। और उनका डर सही साबित हुआ है। जितनी तेज़ी से फिल्मों की शूटिंग हो रही है, उतनी तेज़ी से स्टार्स कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।

धर्मेंद्र को खतरा

धर्मेंद्र को खतरा

सुपरस्टार धर्मेंद्र के स्टाफ में काम करने वाले दो लोग कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं। ऐसे में धर्मेंद्र ने एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर लिया है और वो खुद को लेकर पूरी सावधानी बरत रहे हैं।

आमिर खान कोरोना पॉज़िटिव

आमिर खान कोरोना पॉज़िटिव

आमिर खान के मैनेजर ने भी ये कंफर्म करते हुए बताया है कि आमिर खान कोरोना पॉज़िटिव हैं और भले ही उनमें ज़्यादा लक्षण नहीं हैं पर वो घर पर ही क्वारंटीन हैं।

कार्तिक आर्यन

कार्तिक आर्यन

भूलभुलैया की शूटिंग कर रहे एक्टर कार्तिक आर्यन भी कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं। इसके बाद कार्तिक के साथ शूट कर रहीं कियारा आडवाणी, तबू और फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने भी टेस्ट करवाए लेकिन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

फिर से टेस्ट लेंगी कियारा

फिर से टेस्ट लेंगी कियारा

कार्तिक से किसी तरह बचीं कियारा आडवाणी को अब दोबारा कोरोना टेस्ट करवाना पड़ सकता है क्योंकि हाल ही में वो आमिर खान के साथ भी शूट कर रही थीं और आमिर कोरोना पॉज़िटिव हो चुके हैं।

आराम कर रहे सिद्धांत

आराम कर रहे सिद्धांत

दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, कैटरीना कैफ, इशान खट्टर के साथ अलग अलग फिल्मों की शूटिंग कर रहे सिद्धांत चतुर्वेदी भी हाल ही में कोरोना पॉज़िटिव हो गए जिसके बाद से वो सिर्फ आराम कर रहे हैं।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया

वहीं तारा सुतारिया ने भी एक ट्वीट कर बताया कि वो कोरोना पॉज़िटिव हैं।

मनोज बाजपेयी ने डाला दोष

मनोज बाजपेयी ने डाला दोष

मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो कोरोना पॉज़िटिव हो गए क्योंकि किसी और ने मास्क नहीं पहना। किसी और की गलती की सज़ा वो भुगत रहे हैं।

अस्पताल में सतीश कौशिक

अस्पताल में सतीश कौशिक

एक्टर सतीश कौशिक, कोरोना पॉज़िटिव होने और तबीयत बिगड़ने के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। जब तक उनकी रिपोर्ट निगेटिव नहीं आ जाती वो घर नहीं लौटेंगे।

गौहर पर लगी तोहमतें

गौहर पर लगी तोहमतें

गौहर खान हाल ही में चर्चा में आई क्योंकि खबर थी कि वो कोरोना पॉज़िटिव होने के बावजूद शूटिंग कर रही थीं जिसके कारण, उनके खिलाफ कई नोटिस जारी की गईं।

लगातार वैक्सीन ले रहे सितारे

लगातार वैक्सीन ले रहे सितारे

वहीं सितारे लगातार वैक्सीन ले रहे हैं। अनुपम खेर, सलमान खान, सैफ अली खान, संजय दत्त, शबाना आज़मी, सतीश शाह, नीना गुप्ता सहित कई सितारे कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज़ ले चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X