B GRADE फिल्म है रेस 3, सलमान खुद भी अपनी ईद नहीं बचा पाएंगे
सलमान खान स्टारर रेस 3 के सभी पोस्टर रिलीज़ हो चुके हैं और सलमान खान की फिल्म की टैगलाइन है जब आपके पास परिवार हो तो आपको दुश्मनों की ज़रूरत नहीं है।
अब सलमान खान के फैन्स को ये ज़्यादा पसंद नहीं आया है। पहली बात तो ये कि रेस 3 का हर पोस्टर बुरी तरह से फोटोशॉप किया गया था और किसी किरदार में कोई जान नहीं लग रही थी।

ऐसा लगा कि आप 90 के दशक की कोई बी ग्रेड फिल्म देख रहे हों। इसमें कोई दो राय नहीं कि फिल्म पैसे कमाएगी लेकिन फिल्म अच्छी होगी इसपर सबको शक हो चुका है। यानि कि इस बार भी सलमान खान ने अपनी ईद बिगाड़ ली है।
वहीं दूसरी तरफ फिल्म के ताज़ा पोस्टर में सलमान खान ने जो जैकेट पहनी है वो सलमान खान ने मैंने प्यार किया में भी पहनी थी। दोनों जैकेट लगभग सेम हैं। ऐसे में ये तय है कि फिल्म चले ना चले लेकिन सलमान खान वापस इस जैकेट का ट्रेंड ले आएंगे।
वैसे भी सलमान खान जब भी आते हैं कुछ नया लेकर लोग उसे तब तक अपने ज़ेहन में रखते हैं जब तक वो सच में पुराना नहीं हो जाता है।
जानिए कुछ चीज़ें जिनका ट्रेंड सलमान खान ने बुरी तरह शुरू कर दिया -


Click it and Unblock the Notifications
