रेस 3 ट्रेलर: मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान और जैकलीन, ट्रेलर रिलीज के लिए शूटिंग से लौटे

सुपरस्टार सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर फिर से एक साथ स्पॉट किया है। बता दें कि फिल्म रेस 3 की शूटिंग जोधपुर से पूरी करके दोनो लौटे थे और मुंबई में फिल्म रेस 3 के ट्रेलर को रिलीज करने की तैयारी कर रहे है। सलमान और जैकलीन इस मौके काफी ज्यादा खुश लग रहे थे और उनको भी फिल्म के ट्रेलर रिलीज का खास इंतजार है।

बता दें कि 15 मई यानि आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया जाएगा जिसका सलमान भाई के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बता दे कि कल सलमान खान ने लोंगों से फिर एक बार मजाक किया और ट्वीट किया था कि कल का मुझे थोड़ा डाउटफुल लग रहा है।

Salman khan, jacqueline fernandez, race 3, सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, रेस 3

ऐसे में खबरें आ गई थी कि रेस 3 का ट्रेलर हो सकता है कल ना रिलीज हो पाए। बता दें फिल्म टाइगर जिंदा है के बाद सलमान खान की फिल्म रेस 3 इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है।

हाल ही में खबरें आई थीं कि रेस 3 सलमान खान की पहली फिल्म होगी, जो 3डी फॉर्मेट पर रिलीज होगी। जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं अब सलमान खान ने अपनी इस फिल्म को फिर से सुर्खियों में ला दिया।

हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म का एक धमाकेदार पोस्टर शेयर किया था। जिसमें सलमान खान और जैक्लीन फर्नांडीज के साथ फिल्म रेस3 की पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही थी इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर धमाकेदार रिएक्शन्स मिल रहे हैं।

पोस्टर देखने के बाद सलमान खान के फैंस को और ज्यादा बेचैनी हो गई है। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर पूरे ढ़ाई मिनट का है, जिसमें फुल एक्शन दिखाया गया है।

सलमान खान इस फिल्म की शूटिंग के साथ फिल्म भारत की शूटिंग भी शुरु कर चुके है। भारत की बात करें तो सलमान और अली की जोड़ी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।

जी हां ये बात बिल्कुल तय है कि फिल्म भारत सलमान की एक बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिलहाल आज सलमान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर रिलीज होगा या नही ये बात लगातार चर्चा का विषय बना हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X