सलमान खान की रेस 3, रिलीज से पहले ही 150 करोड़ का कलेक्शन!
Recommended Video

कोई शक नहीं कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। अफवाहों की मानें तो रेस 3 के निर्माताओं को फिल्म के लिए 75 करोड़ के सैटेलाइट राइट्स ऑफर किये गए थे। लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया। क्योंकि निर्माता इसके राइट्स 150 करोड़ में बेचना चाहते हैं। जाहिर है रेस 3 के कास्ट से पहली बार सलमान खान का नाम जुड़ चुका है, जिसका फायदा निर्माता जरूर उठाना चाहेंगे।
एक सूत्र के अनुसार, सलमान खान की पिछली फिल्म टाईगर जिंदा है की सैटेलाइट्स राइट्स लगभग 70 करोड़ में बिके थे। वहीं, जब सलमान का नाम रेस 3 से जुड़ा.. तो निर्माता रमेश तौरानी इस आंकड़े को डबल करना चाहते थे। सलमान से भी कुछ बातचीत के बाद.. उन्होंने 150 करोड़ पर फाइनल किया है।

अफवाहों की मानें तो रेस 3 के लिए पहले ही एक चैनल ने 75 करोड़ का ऑफर दिया है.. लेकिन निर्माता तैयार नहीं है। फिल्म के प्रॉफिट से एक अच्छा खास दाम सलमान खान भी लेने वाले हैं। साथ ही सैटेलाइट्स राइट्स का भी कुछ प्रतिशत सलमान के हिस्से में जाएगा. हम्मम..
यहां जानें कुछ सबसे महंगे सैटेलाइट राइट्स-


Click it and Unblock the Notifications