सलमान बोले, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की याद दिलाएगी रेस 3, एक्शन और म्यूजिक का धमाका
सलमान खान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर कल रिलीज कर दिया गया और ट्रेलर के रिलीज इवेंट पर मौजूद सलमान खान के साथ फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। सलमान खान ने बताया कि उन्होने फिल्म की कहानी सुनकर इसमे कुछ बदलाव किए थे और अब ये फिल्म एक फैमिली एक्शन फिल्म बन गई है और इस फिल्म के लिए आपको बता दें कि बिल्कुल अमिताभ बच्चन और धर्मेद्र वाली फिल्म है जो कि आप 70s और 80s में देखते थे।
उन्होने कहा कि ये एक एक्शन और म्यूजिकल बोनांजा है। सलमान खान इसके ट्रेलर इवेंट के दौरान काफी खुलकर सवालों के जवाब दिए और वो काफी खुश भी नजर आ रहे थे।

इसके अलावा सलमान ने कहा कि ट्रेलर लेट हो गया और आपको इसका इंतजार करना पड़ा पर इसका फल काफी मीठा मिला है।
दरअसल फिल्म का ट्रेलर रिलीज लेट होने का कारण रेमो ने बताया कि पहले जो ट्रेलर बनाया गया था वो सलमान खान को पसंद नहीं आया था तो इसपर दोबारा काम किया गया है।
सलमान खान ने फिल्म को काफी ज्यादा इंट्रेस्टिंग बताया है और कहा है कि आपको फिल्म पसंद आएगी और इसका पता आपको तभी चल जाएगा।
फिल्म एक्शन से भरपूर है और आपको फिल्म सबका रोल बराबर और धमाकेदार मिलने वाला है। सलमान खान कहते है कि फिल्म में चढ़ते सूरज वाला कोई काम नहीं है कि अगर कोई स्टार चल रहा है तो उसको ही मेन बना दो बल्कि इस फिल्म में सबको मौका मिला है।
इसके अलावा बात करें बॉबी देओल की तो वो काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे थे और उन्होने कहा कि सलमान मामू उनकी जिंदगी में किसी फरिश्ते से कम नहीं है और वो खुश है कि वो एक 3डी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे है और सलमान ने उनके ऊपर भरोसा जताया ये उनकी खुशकिस्मती है।
इसके अलावा बॉबी ने बताया कि सलमान मामू का कॉल आया और उन्होने कहा कि अपने आप को फिट करो और फिल्म में तुमको शर्ट उतारना है तो इस पर बॉबी का जवाब था कि वो कुछ भी करेंगें।
बॉबी देओल काफी समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रहे है और सलमान खान ने तब उनका हाथ थामा जब उनको काम मिलना लगभग बंद हो गया था।
फिलहाल फिल्म का ट्रेलर रिलीज होकर धमाल मचा रहा है और फिल्म अगले महीने 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
