सलमान खान का ईद धमाका.. रेस 3.. FINAL हो गई कास्ट.. जानें DETAILS
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' 2018 ईद पर रिलीज होगी। लेकिन फिल्म अभी से सुर्खियां बटोर रही है। खैर, काफी संस्पेंस बनाए रखने के बाद अब फिल्म के पूरे कास्ट की घोषणा कर दी गई है। साथ ही कुछ जरूरी जानकारी भी दी गई है।
रेस में सलमान खान, जैकलीन फर्नाडींस, बॉबी देओल, फ्रैडी दारुवाला, साकिब सलीम और डेजी शाह फाइनल हैं। फिल्म के निर्देशक होंगे रेमो डिसूजा.. जबकि प्रोड्यूसर है रमेश तौरानी। फिल्म 9 नवंबर से फ्लोर पर आ जाएगी। रेस 3 की शूटिंग अबु ढ़ाबी और मुंबई में होगी।

कोई शक नहीं कि 2018 में सलमान खान का फुल एक्शन धमाका होने वाला है। निर्माता की मानें तो यह 'रेस' फ्रैंचाइजी की सबसे बड़ी फिल्म साबित होगी। फिल्म की कहानी रेस, रेस 2 से काफी अलग होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











