#EidOpening: रेस 3 की बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरूआत, सलमान खान ने ईद मुबारक कर दी
सलमान खान स्टारर रेस 3 सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और क्रिटिक्स फिल्म को कितनी भी गालियां दें, फैन्स के लिए तो ईद पर सलमान ही काफी है। माना जा रहा था कि फिल्म धमाकेदार ओपनिंग करेगी और सलमान के पिछले रिकॉर्ड्स को चुनौती देगी।
फिल्म की जिस तरह शुरूआत हुई है, सलमान खान करीब 25 - 27 करोड़ के बीच ओपनिंग करेंगे। रेस 3 को डायरेक्ट किया है रेमो डीसूजा ने। और फिल्म में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज़, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेज़ी शाह और साकिब सलीम हैं।

जानिए सलमान खान की फिल्मों का टॉप ओपनिंग कलेक्शन -


Click it and Unblock the Notifications











