रिलीज से पहले ही Super Hit, सलमान खान की रेस 3 होगी 300 करोड़ी, ये रहा बड़ा सबूत
इन दिनों सलमान खान की आने वाली फिल्म रेस 3 को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। कुछ ही दिनों पहले रेस 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर रेस का क्रेज और भी बढ़ गया है। दमदार डायलॉग्स और जबरदस्त एक्शन सीन्स से भरा ये रेस 3 का ट्रेलर सोशल मीडिया पर अब तक ट्रेंड कर रहा है और इसी के साथ ये अब तक का सबसे बड़ा वायरल ट्रेलर बन गया है।
[अक्षय कुमार पर 700 करोड़ का दांव, 5 बड़ी फिल्में और दोगुनी कमाई, लगेगा Shock]
बता दें कि सलमान खान की आने वाली बड़ी फिल्म रेस 3 के ट्रेलर को अब तर 50 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये ट्रेलर यू-ट्यूब पर नंबर एक पर ट्रेंड कर रहा है। जिसके फैंस के धमाकेदार रिएक्शन्स मिल रहे हैं। रेस 3 के सिंकदर यानी सलमान खान ने भी इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है। उन्होंने इस फिल्म के लिए खुद एक गाना भी लिखा, इस गाने को कल ही रिलीज किया गया है। ये गाना है सेल्फिश, इस गाने को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

सलमान खान, बॉबी देओल, अनिल कपूर, साकिब सलीम, जैक्लीन फर्नांडीस और डेजी शाह स्टारर रेस 3 इस ईद पर बड़ा धामाका करने वाली है। आगे जानें रिलीज से पहले ही 300 करोड़ी मानी जा रही रेस 3 के बारे दिलचस्प बातें और जानें क्यों होगी ये फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट-


Click it and Unblock the Notifications