'रेस 3' ने तोड़ा RECORD.. दंगल को पार कर बनी बॉलीवुड की नंबर 1 फिल्म!
कोई शक नहीं कि सलमान खान की फिल्म रेस 3 साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो दबंग खान की रेस 3 के सैटेलाइट राइट्स काफी मंहगे दाम में बेचे गए हैं। आंकड़ा तो अभी बाहर नहीं आया है, लेकिन बताया जा रहा है कि रेस 3 ने आमिर खान की फिल्म दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है और रेस 3 सैटेलाइट राइट्स के बदले सर्वाधिक कीमत पाने वाली नंबर 1 हिंदी फिल्म हो गई है।
'हाउसफुल 4' की धमाकेदार स्टार कास्ट- ब्लॉकबस्टर तैयारी
बता दें, अब तक यह रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म दंगल के पास था। जिसके राइट्स 75 करोड़ में ज़ी नेटवर्क ने खरीदा था। दंगल के पहले भी यह रिकॉर्ड आमिर खान की फिल्म धूम 3 के पास थी, जिसकी राइट्स 65 करोड़ में बेची गई थी।

सलमान खान की बात करें तो इनकी पिछली फिल्म टाईगर जिंदा है की सैटेलाइट्स राइट्स लगभग 70 करोड़ में बिके थे। वहीं, जब सलमान का नाम रेस 3 से जुड़ा.. तो निर्माता रमेश तौरानी इस आंकड़े को डबल करना चाहते थे। जानना दिलचस्प होगा कि आखिरकार फिल्म की सैटेलाइट राइट्स किस चैनल ने खरीदी है।
यहां जानें कुछ सबसे महंगे सैटेलाइट राइट्स-


Click it and Unblock the Notifications