'रेस 3' की बंपर ओपनिंग- भारत ही नहीं, विदेश में भी शानदार एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी फिल्म रेस 3 की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म बंपर ओपनिंग देने वाली है। यूएई में फिल्म 14 जून को रिलीज हो चुकी है और वहां की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट काफी अच्छी है। ट्रेड पंडितों के अनुसार, रेस 3 वहां कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। मल्टीप्लेक्स के साथ साथ फिल्म सिंगल स्क्रीन पर भी धमाका करने वाली है।
अक्षय कुमार से टक्कर लेने के लिए.. दमदार तैयारी कर रहे हैं सनी देओल!
दिल्ली में फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर अच्छा क्रेज देखने को मिला है। खासकर थ्रीडी बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बाकी शहरों में भी जल्द ही एडवांस बुकिंग तेजी पकड़ेगी। एडवांस बुकिंग रिपोर्ट्स के अनुसार, रेस 3 इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है.. साथ ही सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर भी।

ट्रेड पंडितों के अनुसार, फिल्म 30 करोड़ तक की ओपनिंग करेगी। जबकि वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में और इज़ाफा देखने मिलेगा। अपने पहले वीकेंड पर ही फिल्म 90-95 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। सलमान खान की फिल्मों कीसिंगल स्क्रीन पर जबरदस्त डिमांड होती है। पहले वीकेंड तक ज्यादातर शोज हाउसफुल होंगे। जाहिर है फिल्म कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है।
यहां जानें बड़े शहरों में रेस 3 की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications