रेस 3 में धमाल मचाने वाले फ्रेडी दारूवाला बने पिता- पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
सलमान खान के साथ फिल्म रेस 3 में नजर आने वाले एक्टर फ्रे़डी दारूवाला के लिए आज का दिन काफी बड़ा है। दरअसल उनकी पत्नी क्रिस्टल वेरिवा ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस बात पर खुशी जाहिर करते हुए फ्रेडी दारूवाला ने लिखा है कि.. मैं और मेरी पत्नी माता-पिता बन गए है, हमारे घर एक बेबी ब्वॉय हुआ है। गौरतलब है कि फ्रेडी का यह पहला बच्चा है और वह अपने बच्चे को लेकर खासा उत्साहित है।
आज से करीब 6 साल पहले उन्होने क्रिस्टल वेरिवा से शादी की थी। फ्रेडी रेस 3 से पहले अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम के साथ हॉलीडे और फोर्स 2 में भी नजर आ चुके हैं। फ्रेडी ने लगभग सभी फिल्मों में निगेटिव रोल ही किए हैं और काफी जबरदस्त उनका अभिनय रहा है।

बता दें कि फ्रेडी दारूवाला एक बेहतरीन मॉडल हैं और उनको मनीष मल्होत्रा काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अक्सर वो मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आते हैं।
इतना ही नहीं उन्होने कई बड़े विज्ञापन जैसे निविया, रेमंड्स, रिलायंस, लिबर्टी, टिक-टैक इत्यादि के लिए काम किया है। वो बाइक्स के भी बड़े शौकीन है और जिसके चलते उनके पास बहुत सारी लग्ज़री बाइक्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications











