रेस 3 के बाद बोले बॉबी देओल, अब निगेटिविटी मुझे करियर से दूर नहीं ले जा सकती
काफी समय से फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहे अभिनेता बॉबी देओल एक बार फिर से धमाका करने के लिए तैयार है। बता दें कि बॉबी देओल फिल्म रेस 3 से वापसी कर रहे है और इस फिल्म में वो सुपरस्टार सलमान खान के साथ धमाकेदार एक्शन करते नजर आने वाले है। बता दें कि इसके बारे में बॉबी देओल कहीं भी बात करते हुए अब नहीं खबरा रहे है।
बॉबी ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो जाने के बाद उनके ख्याल में एक नकारात्मक सोच बस गई थी कि अब उनका कुछ नहीं हो सकता है और उनका करियर अब पता नहीं कहां जाएगा। उसके बाद रेस 3 में सलमान के कॉल के बाद सबकुछ बदल गया और बॉबी देओल अब कह रहे है कि वो निगेटिविटी को वो अपने पास भी नही भटकने देगे और अब वो इससे अपने करियर से दूर नहीं ले जाने देंगे।

हाल ही में एक इंटरव्युव में बात करते हुए बॉबी देओल ने काफी खुलकर बातें कि और कहा कि जब वो स्ट्रगल कर रहे थे तो वो यही सोचते थे कि मैं नहीं चाहता है कि मेरे बच्चे मुझे एक हारे हुए इंसान की तरह देखे।
कई ऐसी बाते है जो बताती है कि बॉबी देओल की लाइफ का एक सबसे महत्वपूर्ण काम सलमान खान ने कर दिया है जिसके चलते बॉबी देओल हर जगह सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे है।
बता दें कि बॉबी देओल ने फिल्म बरसात से 1995 में शुरुआत की थी और उनके साथ ट्विंकल खन्ना नजर आई थी। फिल्म इतनी चली की बॉबी रातों रात स्टार बन गए और उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ गई।
इसके बाद ऐसा भी समय आया कि बॉबी को कई फिल्म देने के लिए भी राजी नही था। हालांकि अब सलमान खान की रेस 3 में बॉबी धमाकेदार वापसी कर रहे है और जो कभी भी नही किया वो अब करने जा रहे है।
बता दें कि बॉबी देओल पहली बार बड़े पर्दे पर शर्ट उतारकर अपने सिक्स पैक दिखाने वाले है। सलमान खान के साथ रेस 3 में एक्शन का डोज भरने को तैयार बॉबी को सलमान खान ने अपने बराबर खड़ा करने की कोशिश की है।
अब देखना ये है कि क्या दर्शक फिर से बॉबी देओल को वहीं प्यार देते है या नहीं। फिलहाल रेस 3 इस महीने 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications












