अपनी जिंदगी की रेस से खुश अनिल कपूर

अनिल कपूर बॉलीवुड के वो सितारे हैं जो किसी पहचान के मोहताज नहीं। फिल्मी दुनिया में एक अलग पहचान रखने वाले अनिल कपूर उन सितारों में से एक हैं जिन्होंने अपने ऊपर उम्र को हावी नहीं होने दिया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक भारतीय हिंदी सिनेमा को नई पहचान देने वाले अनिल कपूर इन दिन फिल्म रेस 2 को लेकर चर्चा में हैं। अनिल ने कहा कि अपने 35 साल के करियर से वो बहुत खुश हैं।

मुझे पता है कि यहां तक पहुंचने के लिए मुझे कितने पापड़ बेलने पड़े हैं लेकिन आज मैं अपनी जिंदगी में काफी खुश और संतुष्ट हूं। मैंने जितना किया है उससे कहीं ज्यादा बढ़कर पाया है। मुझे दूसरे लोगों की जिदंगी और किस्मत से कभी भी जलन महसूस नहीं होती हैं। मुझे ऊपर वाले ने सब कुछ दिया है नाम, दौलत, शौहरत, परिवार। ऊपर वाले का शुक्रिया करता हूं कि उसकी दया मुझ पर हमेशा बरकरार रहे।

आपको बता दें कि रेस 2 इसी महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जैकलीन फर्नाडीज लीड रोल में हैं। फिल्म के पहले पार्ट में भी अनिल कपूर थे। फिल्म जबरदस्त हिट थी।

अनिल कपूर ने कहा कि इस बार भी फिल्म में उनका रोल काफी हटकर और दिलचस्प है जिसके बारे में वो ज्यादा खुलासे नहीं कर सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि पहले पार्ट की तरह दूसरा पार्ट भी लोगों को काफी अच्छा लगेगा। अनिल ने अपनी फिल्म के सभी सितारों की भी जमकर ताऱीफ की और कहा कि सभी ने फिल्म के लिए खासी मेहनत की है, आशा करता हूं कि पब्लिक सबकी मेहनत का फल फिल्म को हिट करा कर देगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X