रेस 2 के लिए बेकरार जैक्लिन फर्नांडिज

श्रीलंकाई अभिनेत्री जैक्लिन फर्नांडिज ने जब से बॉलीवुड में कदम रखा है तब से ही उन्होंने मल्टीस्टार फिल्मों में काम किया है लेकिन इस बात को लेकर जैक्लिन फर्नांडिज को कोई गम नहीं हैं उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है, बल्कि उन्हें ढेर सारे स्टार वाली फिल्म में काम करने में मजा आता है। उन्हें कई सारे सितारों के बीच में खुद को साबित करने का मौका मिलता है। जैक्लिन फर्नांडिज इन दिनों रेस2 में बिजी है। रेस 2 में उनके साथ सैफ अली खान, जान अब्राहम, अमीषा पटेल और दीपिका पादुकोण हैं। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है। रेस 2 को लेकर जैक्लिन काफी उत्साहित है उन्होंने कहा है कि यह फिल्म उनके करियर को नया मोड़ देगी।

इससे पहले भी जैक्लिन फर्नांडिज ने कहा था कि मर्डर 2 की कामयाबी के बाद से ही लगातार फिल्में मिल रही हैं और वे इस बात से बेहद खुश हैं। फिलहाल इन दिनों चर्चा है कि जैक्लिन को विशाल भारद्वाज की फिल्म डायन के लिए भी साइन किया गया है गौर करने वाली बात यह है कि इस रोल के लिए कभी रानी मुखर्जी को साइन किया गया था। अब वह किरदार रानी के इनकार करने पर जैकलीन को दिया जा रहा है। जी हां, सबसे पहले विशाल ने इस फिल्म के लिए रानी से संपर्क किया था। लेकिन उनके इनकार के बाद उन्होंने विद्या से बात की। लेकिन विद्या के पास तारीखों की कमी होने के कारण अब वह किरदार जैकलीन को दिया गया है।

आईये तस्वीरों में देखते हैं रेस 2 की एक झलक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X