रेस 2 ने पहले वीकेंड में कमाये 50 करोड़
25 जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 15 करोड़ कमाये, जबकि दूसरे दिन 26 जनवरी को 20 करोड़ और रविवार 27 को 16 करोड़ कमाये। इस हिसाब से पहले तीन दिन में फिल्म ने 51.35 करोड़ रुपए कमाये। शुक्रवार और शनिवार को सभी सिनेमाघरों में औसतन 70 से 80 फीसदी सीटें भरी देखी गईं। इसी दौरान रिलीज हुई आकाश-वाणी कुछ खास बिजनेस नहीं कर पायी। आकाशवाणी का बिजनेस भी कोई खास अच्छा नहीं हुआ।
बाजीगर निर्देशक अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी रेस-2 काफी तेजी से बिजनेस कर रही है। उम्मीद है कि अगले वीकेंड तक यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जायेगी।
अगर ब्रेक-अप देखें तो शुक्रवार को 15.12 करोड़ रुपए, शनिवार को 20.72 करोड़ और रविवार को 15.51 करोड़ रुपए। अगर पिछली कुछ फिल्मों से तुलना करें तो रेस-2 ने कॉकटेल (36 करोड़), हाउसफुल (43.5 करोड़), जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है। रेस-2 फिल्मों की रेस में सबसे आगे तो चल रही है, लेकिन फिर भी यह आशंका अभी भी बनी हुई है कि अगले वीकेंड तक यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा छू पायेगी? ऐसा इसलिये क्योंकि शनिवार के तुरंत बाद इसका बिजनेस डाउन हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications












