गुरूदेव रवीन्द्रनाथ टैगोर पर बनेंगी फिल्म

संगीता ने कहा, "मेरा यह मानना है कि अभी इसके बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। इस फिल्म में उनके जीवन का एक छोटा अंश होगा। उन्होंने इंग्लैंड में जो समय बिताया है उस पर काफी कुछ किया जा सकता है। इससे पहले संगीता की पहली फिल्म 'लाइफ गोज ऑन' में गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर अपनी बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ काम कर चुकी हैं। यह फिल्म भारत सहित पूरे विश्व में अयोजित होने वाले फिल्म समारोहों में शामिल हो चुकी है।
संगीता ने बताया कि कुछ समझौतों के चलते इस फिल्म को सबसे पहले अमेरिका और फिर ब्रिटेन में प्रदर्शित करने के बाद इसे भारत में प्रदर्शित किया गया। फिल्म पिछले साल दिसम्बर में अमेरिका में तथा मार्च के मध्य में ब्रिटेन में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में शर्मिला और सोहा के अलावा अभिनेता गिरीश कर्नाड, ओम पुरी, रेज केम्पटन, नीरज नाइक, मुकुलिका बनर्जी, क्रिस्टोफर हैथराल सहित कई अन्य कलाकारों ने भी काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications











