पाकिस्तानी स्टार की सगाई के सामने फीकी पड़ी बॉलीवुड स्टार्स की ग्रैंड वेडिंग, जोड़े-अंगूठी से लेकर सजावट तक...

Rabeeca Khan Hussian Tareen Engagement: पाकिस्तान की पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रबीका खान इस समय काफी खुश हैं, क्योंकि पर्सनल लाइफ में उन्होंने आगे बढ़ते हुए अपने बॉयफ्रेंड हुसैन तरीन से सगाई की है। हाल ही में, उन्होंने अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी की कुछ झलकियां साझा की हैं, जो वाकई काफी प्यारी हैं।
रबीका खान और हुसैन तरीन ने एक साल के रिश्ते के बाद पिछले साल 'रोका' किया था। अब खबरें हैं कि दोनों जल्द ही शादी करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी शादी के बारे में कोई जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन 25 जून 2024 को रबीका ने अपनी सगाई की पार्टी से कुछ ख़ूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं। तस्वीरों में रबीका खान और हुसैन तरीन का लुक वाकई देखने लायक था।
रबीका के इंगेजमेंट लुक की बात करें, तो उन्होंने इस फंक्शन के लिए सिल्वर कलर का एम्बेलिश्ड गाउन पहना था, जिसकी केप स्लीव डिटेलिंग इसे यूनिक लुक दे रहा था। इसके साथ ही उनकी ड्रेस में एक लंबी फ्रिंज ट्रेल भी थी। उन्होंने अपने लुक को स्टोन स्टडेड हेडबैंड, मैचिंग नेकलेस और इयररिंग्स के साथ एक्सेसराइज किया था।
ग्लैम मेकअप और खुले बाल उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। वहीं, उनके मंगेतर हुसैन तरीन आइवरी कलर के ओवरकोट, व्हाइट शर्ट और ब्लैक शीयर वेस्टकोट में अच्छे दिख रहे थे। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट कलर की ट्राउज़र और ब्लैक कलर के जूतों के साथ पेयर किया था।
ताहिर और रबीका के इंगेजमेंट लुक के साथ-साथ उनकी इंगेजमेंट रिंग भी काफी खास थी। दरअसल, रबीका ने एक राउंड डायमंड रिंग पहनी हुई थी, जिसका डिजाइन काफी अलग था। जबकि ताहिर की फिंगर में हम प्लैटिनम बैंड वाली डायमंड रिंग देख सकते हैं।
रबीका के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो वह एक पॉपुलर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जिनके इंस्टाग्राम पर 5.6 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। जबकि YouTube पर उनके 2.46 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वह दानिश तैमूर द्वारा होस्ट किए गए 'बोल एंटरटेनमेंट' के गेम शो में भी दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications