रब्बा मैं क्या करुं- हैप्पी मैरिड लाइफ के तरीके
रामानंद सागर द्वारा बनाई गयी कई सारी धार्मिक टेलीविजन सीरीज तो आपने बचपन से देखी ही होंगी उसके बाद उनके भाई अमित सागर द्वारा बनाई गयी भी कुछ पौराणिकं कथाओं पर आधारित फिल्में भी आपने देखी होंगी। लेकिन फिल्म रब्बा मै क्या करुं फिल्म से अमित सागर ने एक नयी शुरुआत की है। इस फिल्म के द्वारा अमित ने ये साबित कर दिया है कि रामानंद सागर के परिवार में सिर्फ धार्मिक कथाओं को ही लेकर सीरियल बनाने की परंपरा नहीं है।
एक हैप्पी मैरिड लाइफ को जीने का क्या तरीका है अगर ये जानना हो तो मिलिये लव गुरु अरशद वारसी से फिल्म रब्बा मैं क्या करुं फिल्म में। रब्बा मैं क्या करुं फिल्म में अरशद वाली फिल्म में अरशद वारसी ने एक लव गुरु का किरदार निभाया है। अरशद वारसी के साथ फिल्म में परेश रावल और आकाश चोपड़ा लीड रोल में हैं। कहानी- रब्बा मैं क्या करुं फिल्म दो भाईयों की कहानी है। बड़े भाई का किरदार निभाया है अरशद वारसी ने और छोटे भाई का किरदार निभाया है आकाश चोपड़ा ने। आकाश चोपड़ा जल्दी ही शादी करने वाला है और अरशद वारसी आकाश को एक हैप्पी मैरिड लाइफ के गुर सिखाता है।
अरशद वारसी फिल्म में एक लव गुरु की तरह प्यार और शादी को लेकर नये नये तरीके सिखाता है जिसकी वजह से कई बार लोग मुसीबत में भी फंस जाते हैं। अरशद के इन्हीं तरीकों की वजह से फिल्म में कई बार कई बेहतरीन कॉमेडी सीक्वेंस बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications