..................... Rab gets fantastic opening | रब को मिली शानदार ओपनिंग - Hindi Filmibeat

रब को मिली शानदार ओपनिंग

By Staff
रब को मिली शानदार ओपनिंग

कई फ़िल्में तो वाकई बहुत ख़राब बनी थी, लेकिन एक-दो फ़िल्मों को अच्छी समीक्षा के बावजूद लोगों का प्यार नहीं मिला.

इसकी असली वजह रही मुंबई हमलों के बाद लोगों का फ़िल्मों के प्रति कम रुझान. लेकिन शुक्रवार 12 दिसंबर को रिलीज़ हुई यशराज फ़िल्म्स की रब ने बना दी जोड़ी ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में फिर से उम्मीद की किरण दिखा दी है.

फ़िल्म को शानदार ओपनिंग मिली है. वरिष्ठ फ़िल्म पत्रकार कोमल नाहटा के मुताबिक़ अभी तक लोगों की प्रतिक्रिया के मुताबिक़ फ़िल्म को कोई भी बुरा नहीं कह रहा है.

रब ने बना दी जोड़ी की तस्वीरें

बीबीसी के साथ बातचीत में कोमल नाहटा ने कहा, "फ़िल्म को शानदार ओपनिंग मिली है. कोई फ़िल्म को अच्छा कह रहा है तो कोई बहुत अच्छा. लेकिन बुरा कोई नहीं कह रहा है."

'अच्छी चलेगी'

कोमल की मानें तो शुरुआती रुझान से फ़िल्म का हिट होना क़रीब-क़रीब तय है. आदित्य चोपड़ा निर्देशित रब ने बना दी जोड़ी में शाहरुख़ ख़ान प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं.

फ़िल्म को शानदार ओपनिंग मिली है. कोई फ़िल्म को अच्छा कह रहा है तो कोई बहुत अच्छा. लेकिन बुरा कोई नहीं कह रहा है कोमल नाहटा

फ़िल्म को शानदार ओपनिंग मिली है. कोई फ़िल्म को अच्छा कह रहा है तो कोई बहुत अच्छा. लेकिन बुरा कोई नहीं कह रहा है

क्या वाकई कई फ़िल्में मुंबई हमलों के कारण पिटी हैं, इस पर कोमल बताते हैं, "ऐसा नहीं है. कुछ फ़िल्में तो बहुत बुरी थी. उनका ऐसा हश्र होना ही था. लेकिन लकी ओए लकी को बेहतर रिस्पांस मिल सकता था. लेकिन मुंबई हमलों के कारण ऐसा नहीं हुआ."

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे और मोहब्बतें के बाद आदित्य चोपड़ा ने लंबे समय बाद किसी फ़िल्म का निर्देशन किया है. इस फ़िल्म से मॉडल अनुष्का शर्मा ने हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में क़दम रखा है.

शाहरुख़ ख़ान इस फ़िल्म में एक आदमी का किरदार निभा रहे हैं, जो अपने प्यार की ख़ातिर बहुत कुछ बदलने की कोशिश करता है यहाँ तक कि अपना रंग-ढंग और अपना रूप भी.

यशराज फ़िल्म्स भी इसे साधारण व्यक्ति की असाधारण प्रेम कहानी बता रहा है. मुंबई हमलों और फिर कई फ़िल्मों के बॉक्स ऑफ़िस पर डूब जाने के बाद रब ने बना दी जोड़ी ने इंडस्ट्री में जान फूँकने की कोशिश की है.

इस महीने एक और ख़ान आमिर ख़ान की फ़िल्म गजनी रिलीज़ होने वाली है और जनवरी में एक और स्टार अक्षय कुमार की बहुचर्चित फ़िल्म चांदनी चौक टू चाइना आ रही है.

रब ने बना दी जोड़ी की शानदार ओपनिंग से उम्मीद बँधी है कि पिछले कुछ दिनों से हताश और निराश दर्शक सिनेमाघर की ओर लौटने लगा है, जो हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री के लिए शुभ संकेत है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X