रब ने...देर से रीलिज होगी

इस फिल्म के प्रदर्शन की तारीख 12 दिसंबर रखी गई है लेकिन यह समय किसी बड़े स्टार की फिल्म के रिलीज के लिए उपयुक्त नहीं है क्योंकि मायानगरी मुंबई समेत पूरे देश में मुंबई में हुए आतंकी हमलों को लेकर रोष और दुख है।
इस लिहाज से इस फिल्म को उस संख्या में दर्शक मिलने की संभावना नहीं है, जितना कि शाहरुख की फिल्म होने के नाते आशा की जा रही है।
जानकार मानते हैं कि पिछले साल 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्म के जरिए बॉक्स ऑफिस पर पैठ जमाने वाले यश राज फिल्म्स ने इस वर्ष कोई बहुत बड़ी हिट नहीं दी और इसी लिहाज से 'रब ने बना दी जोड़ी' को उसके लिए काफी महत्वपूर्ण फिल्म माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications