रब ने..आम आदमी की फिल्म है!

यशराज बैनर का कहना है कि इस फिल्म में आम आदमी की कहानी है जिससे आम आदमी इस फिल्म से अपने आप को जुड़ा हुआ महसूस करेगा ओर अपने आप को फिल्म का पात्र समझेगा।
इस फिल्म के जरिए यह भी संदेश दिया गया है कि आम आदमी होने मे कोई बुराई नही है।
यशराज से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि यह मेरी और आपकी कहानी है और आप इस फिल्म के हीरो को सामान्य वेशभूषा में देखेंगे।
कुछ लोग इस फिल्म की तुलना अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल से कर रहे है। लेकिन फिल्म के निर्माता इससे इत्तफाक नही रखते है।
कुछ भी हो शाहरूख ने सुरिंदर शाहनी के रूप में दर्शकों का प्यार जीतने में कामयाबी पायी है।


Click it and Unblock the Notifications











