#RaaziTrailer: 10 सीन जो आपके रोंगटे खड़े कर देंगे, 1st Day 1st Show से तहलका
Recommended Video

आलिया भट्ट स्टारर राज़ी ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और इस ट्रेलर में वो सब कुछ है जो एक सुपरहिट फिल्म बनाने के लिए काफी है - कश्मीर, भारत, पाकिस्तान, लड़ाई, धोखे, उनका वतन, हमारा वतन और बहुत कुछ ऐसा जो बहुत लोगों की कड़वी यादें ताज़ा कर जाएगा।
राज़ी, हरसिंदर सिक्का की एक किताब कॉलिंग सहमत पर बनी है। और ट्रेलर से ही आपको अंदाज़ा लग जाएगा कि एक शानदार फिल्म ने दस्तक दे दी है। फिल्म की डायरेक्टर हैं मेघना गुलज़ार जिन्होंने इससे पहले आरूषि हत्याकांड पर तलवार बना कर सबके होश उड़ा दिए थे।

फिल्म में आलिया एक कश्मीरी लड़की बनी हैं जो पाकिस्तान जाती है एक अंडरकवर एजेंट बनकर। लेकिन इसके बाद जो कुछ भी उसकी ज़िंदगी में होता है और कैसे होता है ये फिल्म का प्लॉट है। देखिए ट्रेलर यहां।
ट्रेलर के कई सीन आपके रोंगटे खड़े कर देंगे। एक एक डायलॉग शानदार है। वहीं विक्की कौशल और रजत कपूर की झलकियां आपको उनके किरदारों के बारे में जानने के लिए उत्साहित करेंगी।
फिल्म पहले ही शो से सुपरहिट है ये तो तय है। अब बस आप 11 मई का इंतज़ार करिए।


Click it and Unblock the Notifications