..................... Raazi teaser video makes way for Raazi trailer on 10 april - Hindi Filmibeat

राज़ी हैं तो परसों की BOOKING कर लीजिए, धमाकेदार टीज़र वीडियो के साथ TRAILER का एलान

आलिया भट्ट स्टारर राज़ी धीरे धीरे उत्सुकता बढ़ा रही है। और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर देखने का समय आ गया है। आलिया भट्ट ने फिल्म का एक टीज़र वीडियो शेयर किया है जिसमें एक सीन में वो कहती दिख रही हैं, मिलते हैं परसों सुबह। और होता है फिल्म का एलान - हां मैं राज़ी हूं!

राज़ी ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज़ किया जा रहा है और अगले शुक्रवार वरूण धवन की अक्टूबर के साथ ये ट्रेलर अटैच किया जाएगा।

राज़ी हरसिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनी एक कहानी है। ये कहानी है एक कश्मीरी लड़की की जो 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध में एक अंडरकवर एजेंट बनकर पाकिस्तान जाती है।

फिल्म में आलिया का साथ दे रहे हैं विक्की कौशल और फिल्म डायरेक्ट किया है मेघना गुलज़ार ने।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X