RAAZI NEW POSTER: परसों मिलने के लिए राजी है आलिया भट्ट, पोस्टर और Teaser ने मचाया धमाल
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म राजी का पोस्टर और टीजर रिलीज कर दिया गया है। बता दें कि आलिया इन दिनो अपनी बेहतरीन अभिनय से लोगों को काफी प्रभावित कर रही है।
फिल्म राजी को मेघना गुलजार डायरेक्ट कर रही है जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर और टीजर ने फैंस के दिलों को सवालों से भर दिया है कि आखिर ये फिल्म कुस तरह की होगी।

फिल्म के पोस्टर में एक ओर जहां पिता और बेटी का प्यार झलक रहा है तो वहीं दूसरी ओर टीजर में ऐसा लग रहा है कि आलिया सबको धोखा देने वाली है। बता दे कि फिल्म के पोस्टर और टीजर ने आकर काफी धमाल मचाया है और आलिया का ये अवतार लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है।
टीजर की बात करें तो आलिया भट्ट किसी से बॉर्डर पार बात करती है और कहती है कि मैं परसों सुबह आ रही हूं और मैं राजी हूं। इस पोस्टर में आलिया काफी अलग लग रही है और फिल्म के बारे मे काफी संस्पेंस भी रखा गया है।
बता दे कि फिल्म एक नावेल सहमत के ऊपर बनाई गई है औऱ फिल्म में हिंदुस्तान और पाकिस्तान की पृष्ठभूमि पर लिखी गई है।
बता दें कि इस फिल्म का टीजर और पोस्टर सबके सामने आ चुके है और फिल्म का ट्रेलर 10 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। बता दें कि इसके पोस्टर को आलिया ने अपने ट्विटर अकाउंट में शेयर किया है जिसका काफी अच्छा रिसपॉंस आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications