..................... Raazi FIlm Review - First Day First Show live audience update - Hindi Filmibeat

1st Day 1st Show: धमाकेदार ओपनिंग के साथ करियर का बेस्ट, ठप्पा मार के ब्लॉकबस्टर

Recommended Video

Raazi Movie Review: Alia Bhatt | Vicky Kaushal | Meghna Gulzar | Sehmat Khan | FilmiBeat

आलिया भट्ट स्टारर राज़ी रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म का पहला शो भी शुरू हो चुका है। फिल्म दर्शकों को पहले ही सीन से जिस तरह बांध के रख रही है कोई शक नहीं है कि 2018 को एक और ब्लॉकबस्टर मिल जाए।

फिल्म के पहले शो के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया शानदार रही है। हर किसी को फिल्म पसंद आ रही है। काफी समय बाद, दर्शकों को इतना इंटेंस ड्रामा देखने को मिल रहा है।

first-day-first-show-review-raazi-live-audeince-review

फिल्म में आलिया के तीन रंग दिखाए गए हैं - पत्नी के, जासूस के और बेटी के। तीनों ही रंग दर्शकों के दिल पर अपनी गहरी छाप छोड़ते दिखे।

फिल्म के पहले सीन से नरेशन इतना तगड़ा है कि कोई अपनी सीट पर हिलता भी नहीं दिखाई दिया है। ना ही इंटरवल तक कहीं भी पलक झपकाने का टाइम था।

कम से कम दर्शकों की प्रतिक्रिया से साफ है कि राज़ी सिनेमाघरों में टिकेगी। फिल्म हरसिंदर सिक्का के उपन्यास कॉलिंग सहमत पर बनी एक कहानी है। ये कहानी है एक कश्मीरी लड़की की जो 1971 के भारत - पाकिस्तान युद्ध में एक अंडरकवर एजेंट बनकर पाकिस्तान जाती है।

अभी तक का प्लॉट सुनकर ये तो तय है कि फिल्म सुपरहिट होने की कतार में है। उम्मीद की जा रही है कि हाईवे के बाद एक बार फिर आलिया भट्ट अपने अभिनय से सबको हैरान कर देने वाली हैं। जानिए बॉक्स ऑफिस पर महिला केंद्रित फिल्मों की टॉप कमाई -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X