फिल्म राजी का ट्रेलर सभी सोशल साइट्स पर कर रहा ट्रेंड, इससे पहले पैडमैन हुआ टॉप ट्रेंड

Recommended Video

Raazi Trailer Reaction: Alia Bhatt | Vicky Kaushal | Meghna Gulzar| FilmiBeat

आलिया भट्ट एक बार फिर से अपने नए अंदाज में वापस लौट रही है और इस फिल्म का नाम है राजी। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है और मजे कि बात ये है कि ट्रेलर रिलीज होते ही हर सोशल मीडिया साइट्स पर टॉप में ट्रेंडिंग कर रहा है। बनी है और इसके पहले जो ट्रेलर ट्रेंडिंग था वो था पैडमैन का ट्रेलर।

इस फिल्म के ट्रेलर ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है और आलिया भट्ट का ये अवतार लोगों काफी भा रहा है। फिल्म के बारे में बात की जाए तो फिल्म बिल्कुल अलग पृष्ठभूमि पर हिंदुस्तान और पाकिस्तान की कहानियों को फिर से उजागर करती हुई फिल्म नजर आ रही है।

alia bhatt, raazi, आलिया भट्ट, राजी

बता दें कि आलिया इस ट्रेलर में काफी रियल और सधी हुई हीरोइन लग रही है और लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। इस ट्रेलर मे आलिया के किरदार और फिल्म की पटकथा फिल्म की सफलता अभी से बयान कर रही है।

फिल्म को मेघना गुलजार ने निर्देशित किया है। बता दें कि ट्रेलर इस समय फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब पर टॉप में ट्रेंडिंग कर रहा है।

ट्रेलर को लोग खासा पसंद कर रहे है और ट्रेलर के रिलीज के बाद ये पता चल रहा है कि फिल्म में आलिया भट्ट हिंदुस्तानी जासूस बनकर सरहद पार पड़ोसी देश पाकिस्तान में चली जाती है और उनका काम सिर्फ इतना होता है कि वो वहां कि जो भी जानकारी है वो भारत तक पहुंचाती रहे।

इस तरह से वो अपना काम करती है और बाद में पकड़़ी भी जाती है। हालांकि आलिया अपने काम को अंजाम तक पहुंचा देती है। फिल्म का ट्रेलर अगर आपने नहीं देखा है तो आपको बता दें कि देखने के बाद आप कई बार डर जाएंगे क्योकि आप इस तरह के सीन ट्रेलर में देखेंगें।

आलिया भट्ट को भले ही फिल्म इंडस्ट्री में ज्यादा समय ना हुआ हो पर वो एक मझीं हुई अदाकारा बनकर सामने आई है और लोग उनको काफी पसंद भी कर रहे है।

आलिया भट्ट ने इसके पहले भी फिल्म उड़ता पंजाब और हाइवे में बेहतरीन अभिनय से लोगों को चौंका दिया था। राजी फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है जो कि किताब सहमत से ली गई है।

आलिया भट्ट इसके अलावा फिल्म गली ब्वॉय की शूटिंग कर रही इसमें आलिया के साथ रणवीर सिंह नजर आने वाले है। इसके बाद आलिया फिल्म ब्रह्मास्त्र में व्यस्त हो जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X