राज़ रीबूट #Poster: इमरान हाशमी की आंखों में जो है वो डरावना है!
राज़ सीरीज़ की चौथी फिल्म राज़ रीबूट का पोस्टर रिलीज़ हो गया है और इमरान हाशमी इस पोस्टर में नज़र आ रहे हैं। अगर, पहली बार में आपको पोस्टर देखकर डर नहीं लगा तो ज़रा ध्यान से दोबारा देखिए।
दरअसल, इमरान हाशमी की आंखों में एक लड़की की तस्वीर दिखाई दे रही है जो डरावनी है। फिल्म का म्यूज़िक कल रिलीज़ किया जाएगा और फिल्म 16 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।

गौरतलब है कि राज़ बॉलीवुड की पहली हॉरर सीरीज़ है और फिल्म का पहला पार्ट तो ब्लॉकबस्टर था। इस फिल्म ने बॉलीवुड को बिपाशा बसु के रूप में हॉरर क्वीन दी थी।
वहीं दूसरे पार्ट से अब तक फिल्म में इमरान हाशमी ही लीड रोल कर रहे हैं। चौथे पार्ट का नाम है राज़ रीबूट और इसे लिखा और डायरेक्ट किया है विक्रम भट्ट ने। राज़ रीबूट में इमरान हाशमी के साथ दिखने वाली हैं कृति खरबंदा। देखिए फिल्म का मोशन पोस्टर -


Click it and Unblock the Notifications












