POSTER: राज़ 4 से डरने के लिए बस ये पोस्टर ही काफी है!
इमरान हाशमी स्टारर राज़ का अगला पार्ट इस जून में रिलीज़ हो रहा है और फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ किया गया। ना ही पोस्टर में कोई भूत प्रेत है ना ही कोई आत्मा लेकिन फिर भी आपको इससे डर लगेगा।
गौरतलब है कि राज़ बॉलीवुड की पहली हॉरर सीरीज़ है और फिल्म का पहला पार्ट तो ब्लॉकबस्टर था। इस फिल्म ने बॉलीवुड को बिपाशा बसु के रूप में हॉरर क्वीन दी थी।
[ये TRAILER दिमाग कर देगा दंग...और दिल होगा सुन्न!]
वहीं दूसरे पार्ट से अब तक फिल्म में इमरान हाशमी ही लीड रोल कर रहे हैं। चौथे पार्ट का नाम है राज़ रीबूट और इसे लिखा और डायरेक्ट किया है विक्रम भट्ट ने।
राज़ रीबूट में इमरान हाशमी के साथ दिखने वाली हैं कृति खरबंदा। फिल्म का ट्रेलर इमरान हाशमी की अज़हर के साथ रिलीज़ हो रहा है। देखिए फिल्म का पहला लुक और मोशन पोस्टर -


Click it and Unblock the Notifications














