#Leaked: पूरी फिल्म रिलीज़ से पहले हो गई लीक...धड़ाधड़ डाउनलोड

आज की सुबह इमरान हाशमी के लिए काफी बुरी रही है। उन्होंने ट्विटर देखा और तब जाकर उन्हें पता चला कि राज़ रीबूट जो इस 16 तारीख को रिलीज़ हो रही है, पूरी की पूरी लीक हो चुकी है और इंटरनेट पर धड़ाधड़ डाउनलोड हो रही है।

इतना ही नहीं, फिल्म के कई सीन तक यहां वहां वायरल हो चुके हैं। हालांकि इमरान ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश करते हुए एक पोस्ट लिखा।

raaz reboot leaked

इमरान हाशमी ने फैन्स से गुज़ारिश की है कि पूरी फिल्म थियेटर में जाकर देखें और पाईरेसी को बढ़ावा ना दें। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां तक कहा कि हर फिल्म, कितने लोगों का घर चलाती है, और उसे इस तरह गैर कानूनी ढंग से डाउनलोड करके देखना गलत है।
[#LEAKED: अगर ये है ट्यूबलाइट की कहानी तो ज़बर्दस्त है फिल्म !]

कम से कम हिट या फ्लॉप पर हर फिल्म को वो एक मौका तो मिलना चाहिए कि उसे थियेटर में जाकर देखा जा सके। गौरतलब है कि राज़ रीबूट, राज़ सीरीज़ की ही अगली फिल्म है और इसमें इमरान हाशमी के साथ कृति खरबंदा और गौरव अरोड़ा ने काम किया है।लेकिन जानिए वो फिल्में जिन पर लीक पड़ा बहुत ही भारी -

ढिशूम

फिल्म में जॉन और वरूण के किरदार सच की घटनाओं से प्रेरित हैं और शायद इससे क्रिकेट वर्ल्ड में एक बार फिर खलबली मच जाए। साकिब ने विराट के साथ एक तस्वीर डाली और फिर साकिब ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया जिस पर वरूण ने लिखा वेलकम विराट लेकिन फिर मिनटों में ही ये ट्वीट गायब हो गया।

रईस
शाहरूख की फिल्म रईस की शूटिंग जितने भी दिन चली, आए दिन फिल्म से उनका कोई ना कोई सीन लीक ही हो जाता। उनकी और माहिरा खान की कुछ तस्वीरें और फिल्म का प्लॉट भी लीक हुआ।

सरबजीत
रिलीज़ से काफी पहले ऐश्वर्या राय का सरबजीत लुक लीक हो गया। ऐश वाघा बॉर्डर पर शूट कर रहीं थीं कि किसी ने उनकी तस्वीरें खींच कर वायरल कर दीं। इससे डायरेक्टर बहुत दुखी थे।

मोहनजोदड़ो
मोहनजोदड़ो का सबसे महत्तवपूर्ण फाइट सीन लीक हो गया और इसके मगरमच्छ का ट्विटर पर इतना मज़ाक उड़ा कि ऋतिक रोशन नर्वस हो गए और वापस शूट भी करना चाहते थे।

जज़्बा
ऐश की इस फिल्म में ऐश का लुक फिल्म के सेट से काफी पहले लीक किया जा चुका था।इसके बाद जज़्बा का एक फाइट सीन भी फिल्म के सेट से लीक कर दिया गया!

एबीसीडी 2 पोस्टर
वरूण श्रद्धा काफी दुखी हुए थे जब फिल्म का पहला पोस्टर किसी ने ऑनलाइन लीक कर दिया था। इस बात से वरूण धवन और श्रद्धा कपूर बहुत ज़्यादा दुखी हुए।

राधिका आप्टे
राधिका आप्टे की एक इंटरनेशनल फिल्म का बहुत ही संवेदनशील सीन बहुत ही गलत तरीके से लीक किया गया था जिसमें वो न्यूड थीं!

ब्योमकेश बख्शी
फिल्म का पूरा क्लाईमैक्स लीक हो गया था जिसके बाद आनन फानन में यशराज फिल्म्स को फिल्म का प्रेस शो पहले करवाना पड़ा और मीडिया को ब्रीफ करना पड़ा।

मोहल्ला अस्सी
सनी देओल की ये फिल्म भी इंटरनेट पर लीक हो गई। इसके पहले फिल्म का ट्रेलर भी लीक हो गया था। और अब फिल्म अपने रिलीज़ होने की राह देख रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X