राज़ 3 में विलेन बिपाशा ने मारी बाजी- दर्शकों का रिव्यू

बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता के बीच की जलन, दोनों के बीच डोलता इमरान हाशमी का प्यार और बिपाशा का काला जादू, देखा जाए तो इन्हीं तीन बिन्दुओं पर घूमती है 'राज़ 3' की कहानी। राज़ 3 प्यार, जलन, धोखा और विश्वास जैसे महत्वपूर्ण एहसासों की कहानी है। इस फिल्म में बिपाशा बसु ही हीरो है हिरोइन है और विलेन है ऐसा मानना है इस फिल्म को देखने आए हुए दर्शकों का।

राज़ 3 बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसमें 3 डी इफेक्ट नहीं दिये गए हैं बल्कि इस पूरी फिल्म को 3डी में ही शूट किया गया है। और इसकी शूटिंग में कोई कमी ना रह जाए इसलिए इस अवतार फिल्म में काम कर चुके फिल्ममेकर को इस फिल्म की शूटिंग के दौरान बुलाया गया था। बिपाश ने यूं तो फिल्म में एक विलेन का किरदार निभाया है और अपने किरदार के निगेटिव पक्ष को परदे पर उतारा है लेकिन इस फिल्म को देखने के बाद शायद आपको भी बिपाशा का किरदार निगेटिव ना लगे।

एक लड़की जो अपने प्यार को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाती है और फिर उसी के द्वारा छोड़ दी जाती है अगर अपने उसी प्यार को पाने के लिए प्रयास करे तो क्या गलत है? शान्या का किरदार निभा रही बिपाशा आदित्य को एक सफल निर्देशक बनाती है लेकिन खुद टॉप की एक्ट्रेस नहीं बन पाती। संगीता के टॉप पर पहुंचने के बाद शान्या उसे फ्लॉप करने के लिए सबकुछ करती है और आखिर में आदित्य भी उसे छोड़कर संगीता के पास चला जाता है।

अगर आपका प्यार आपके बुरे वक्त पर आपका साथ छोड़ दे तो क्या आप भी शान्या की ही स्थिति में खुद को नहीं पाएंगे? फिल्म को देखने आए दर्शकों में से एक से हमने फिल्म के बारे में पूछा तो उन्होने बताया "फिल्म काफी अच्छी थी। बिपाशा निगेटिव किरदार में होकर भी पॉसिटिव नज़र आई हैं। इमरान और ईशा का किरदार कुछ खास नहीं था पूरी फिल्म बिपाशा पर ही आधारित थी। ईशा गुप्ता ने हॉट दिखने की कोशिश की है लेकिन बिपाशा के सामने वो फीकी पड़ गईं। "

फिल्हाल इस वक्त तक फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और उम्मीद है कि इस हफ्ते ये फिल्म काफी अच्छा बिजनेस करेगी। अब तक ये भट्ट कैंप और इमरान हाशमी की सबसे बड़ी ओपनर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X