राज़ 3: फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 10 करोड़

Raaz 3
राज़ 3 फिल्म में भले ही बिपाशा बसु का काला जादू ना चला हो लेकिन बॉक्स ऑफिस पर बिपाशा बसु का काला जादू काफी कमाल दिखा रहा है। फिल्म को पहले ही दिन से पॉसिटिव रिव्यूस मिल रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने भी अपने ट्वीट्स के जरिये बताया कि राज़ 3 इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। उन्होने ये भी कहा कि इस फिल्म को एक था टाईगर जैसी ही ओपनिंग मिल रही है यानी की पहले ही दिन फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पांस मिला है।

तरन आदर्श ने आज सुबह ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 10.5 करोड़ बताते हुए कहा "राज़ 3 ट्रेंड शुक्रवार को लगभग 10.5 करोड़। विशेष फिल्म (भट्ट) की सबसे बड़ी ओपनर साथ ही इमरान हाशमी की भी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है।" फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इमरान हाशमी ने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी फिल्म 500 करोड़ का बिजनेस करे।

तरन आदर्श ने कल ही बॉक्स ऑफिस पर राज़ 3 की ओपनिंग बताते हुए ट्वीट किया राज़ 3 ट्रेंड स्क्रीन पर कुल 80-85 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज कराई है। अरबन सेंटर्स पर कुल 45-55 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज कराई है। कुल 3डी वर्जन की 90 प्रतिशत । गुरुवार के प्रिव्यू के दौरान फिल्म ने कुल 58 लाख की कमाई की।

अभी तक राज़ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पूरी पकड़ जमाकर रखी है और इस वीकेंड में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म को जबरदस्त कलेक्शन मिलेगा। फिल्म ने अभी तक को एक था टाईगर को कड़ी टक्कर दी है लेकिन अब आगे भी फिल्म इसी तरह मजबूती से टिकी रहेगी या नहीं ये देखना होगा। फिल्हाल फिल्म में बिपाशा बसु के निगेटिव किरदार को बहुत पॉसिटिव कमेंट मिल रहे हैं और लोगों द्वारा बिप्स का बोल्ड किरदार काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X