ईशा गुप्ता के ऊपर चढ़ गए 800 कॉकरोच!
ये कोई अफवाह या झूठ नहीं बल्कि एक सच्ची घटना है जो कि आपको देखने को मिलेगी 7 सितंबर को सिनेमाहॉल में जब 'राज 3' आपके सामने होगी। यह फिल्म भले ही आपको डर और आश्चर्य से ना रोमांचित करे लेकिन इस सीन को देख जरुर आपकी आंखें बंद हो जाएंगी। इस दृष्य में ईशा गुप्ता के ऊपर 800 से भी ज्यादा कॉकरोचेस अटैक करते हुए नजर आएंगे।
इस दृष्य के बारे में बताया गया कि ईशा गुप्ता जब इस सीन को फिल्मा रही थीं तो उस समय वो कॉकरोचेस से इतना डर गईं कि उन्होने अपने कपड़े उतार कर फिल्म के सेट पर ही भागना शुरु कर दिया। इमरान हाशमी और बिपाशा बासु अभिनीत राज 3 को पहले रिलीज हुए दोनों फिल्मों से ज्यादा डरावनी और रोमांचक बताया जा रहा है। इस फिल्म को फॉक्स स्टार स्टूडियो में शूट किया गया है। अभी तक भारत की जितनी भी फिल्में 3 डी में रिलीज हुई हैं उनमें सिर्फ 3 डी इफेक्ट का प्रयोग किया गया है लेकिन इस फिल्म को वास्तविकता में 3 डी में ही शूट किया गया है।

फिल्म के निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा कि उन्हें इस बात पर गर्व है कि वो भारत के पहले निर्देशक हैं जो '3 डी' टेक्नॉलोजी को समझते हैं। उन्होने कहा कि इस फिल्म को देखते समय दर्शक खुद भी उस दृष्य को महसूस करेंगे। 'राज 3' को '3 डी' इफेक्ट देने के लिए हॉलीवुड के जो हॉग को बुलाया गया था जिन्होने अवतार फिल्म में काम किया था।
राज़ 3 रिव्यू : जब मौत बन जाए हर मुश्किल का हल
विक्रम भट्ट ने कॉकरोचेस वाले दृष्य के बारे में बताते हुए कहा कॉकरोचेस वाले सीन के लिए 3 डी इफेक्ट के जरिये 800 कॉकरोचेस बनाए गए जो ईशा गुप्ता पर अटैक करते हैं। ये सीन बहुत ही डरावना और आइकोनिक होगा। साथ फिल्म के गाने जो कि 3 डी में शूट किये गए हैं भी बहुत इफेक्टिव और खूबसूरत हैं। फिल्म के डरावने दृष्यों को देख दर्शक खुद को भी एक्टरों के साथ उसी कमरे में महसूस करेंग जहां पर वो सीन कर रहे हैं।
कहने का मतलब ये है कि विक्रम भट्ट की फिल्म 'राज 3' राज सीरीज की अब तक की सबसे डरावनी और रोमांचक फिल्म होगी। तो इंतजार कीजिये इस शुक्रवार का जब ये फिल्म आपके सामने होगी।


Click it and Unblock the Notifications