अमीषा से मैने कभी प्यार किया ही नहीं: विक्रम भट्ट

Ameesha Patel
राज़ 3 को लेकर फिल्म के रिलीज होने से पहले ही कहा गया कि इस फिल्म की कहानी अमीषा पटेल और निर्देशक विक्रम भट्ट की कहानी पर आधारित है। लेकिन हाल ही में अपने एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक विक्रम भट्ट ने कहा कि ये फिल्म उनके और अमीषा पटेल पर आधारित नहीं है। साथ विक्रम ने ये भी कहा कि वो और अमीषा पटेल कभी एक दूसरे से प्यार करते ही नहीं थे बल्कि वो दोनों अच्छे दोस्त हैं।

राज़ 3 की कहानी है एक फिल्म स्टार की जो अपने करियर के बुरे दौर से गुजर रही है। एक समय की सुपरस्टार रह चुकी शान्या (बिपाशा बसु) अपनी जुनियर एक्टर संजना (ईशा गुप्ता) की बढ़ती हुई पॉपुलेरिटी से जलती है और फिर से अपने अच्छे करियर को पाने के लिए संजना के खिलाफ काले जादू का प्रयोग करती है। इस फिल्म में बिपाशा बसु ने निगेटिव किरदार निभाया है लेकिन इसके बावजूद उनके निगेटिव किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है।

राज़ 3 की कहानी को अमीषा और उनकी जिंदगी से जोड़े जाने की बात पर उन्होने कहा "ये कहानी ऐसी एक्ट्रेस की है जो अपने करियर के उस मोड़ से गुजरती है जहां उसके पास कुछ नहीं बचता वो एक निर्देशक से प्यार करने लगती है जो कि उसी की तरह बुरे दौर से गुजर रहा होता है। मैने और अमीषा ने अपने रिश्ते की शुरुआत उस समय की जब हम दोनों की जिंदगी में बुरा दौर चल रहा था। जबकि उस समय अमीषा मुझसे काफी अच्छा कर रही थीं। मैने उनकी जिंदगी की तकलीफ को देखा है। एक निर्देशक के तौर पर मैने अपनी जिंदगी में से ही इस फिल्म की कहानी को लिखा है लेकिन ये मेरे और अमीषा की कहानी पर बिल्कुल भी आधारित नहीं है।"

विक्रम भट्ट ने कहा कि उनकी जिंदगी में उनकी बेटी बहुत मायने रखती है और वो ही सबसे महत्वपूर्ण है। अमीषा पटेल और सुष्मिता सेन दोनों उनकी अच्छी दोस्त हैं और शादी करने की उन्होने कभी सोची भी नहीं। विक्रम ने अपने और अमीषा के रिश्ते के बारे में बताते हुए कहा "मुझे नहीं लगता कि हम कभी भी एक दूसरे से प्यार करते थे। अमीषा के साथ हमेशा उसके माता पिता की प्रॉब्लम रही और हम दोनों ने अपनी जिंदगी के उस समय को साथ में गुजारा जब हम दोनों का करियर बहुत ही बुरे दौर से गुजर रहा था। हमें अब ये महसूस हुआ कि हम दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और अपनी दोस्ती को हमने प्यार समझने की भूल की थी। हम आज भी अच्छे दोस्त हैं और मैं उनके लिए अच्छा ही चाहता हूं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X