राज़ 3 हुई सुपरहिट- फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन 34-36 करोड़
राज़ 3 ने एक था टाईगर को पछाड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है। पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 11 करोड़ की कमाई की और अब तक यानी की दो दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमा रखा है। अभी तक की इसकी कुल कमाई 22 करोड़ है और कयास लगाए जा रहे हैं कि इस वीकेंड तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुल 34-36 करोड़ की कमाई कर लेगी।
ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्वीट किया है राज़ 3 गुरुवार प्रिव्यू 58 लाख, शुक्रवार 10.47 करोड़, शनिवार 11.10 करोड़ कुल 22.15 करोड़ नेट। वीकेंड तक 34/36 करोड़ कमाई की उम्मीद। जबरदस्त हिट।
तरन आदर्श ने कल सुबह ही राज़ 3 के रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 10.5 करोड़ बताते हुए कहा "राज़ 3 ट्रेंड शुक्रवार को लगभग 10.5 करोड़। विशेष फिल्म (भट्ट) की सबसे बड़ी ओपनर साथ ही इमरान हाशमी की भी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर है।" फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इमरान हाशमी ने कहा था कि वो चाहते हैं कि उनकी फिल्म 500 करोड़ का बिजनेस करे।
तरन आदर्श ने ये भी बताया कि राज़ 3 ने देश भर की सिंगल और मल्टीप्लेक्सेस पर कुल 80-85 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज कराई है। अरबन सेंटर्स पर कुल 45-55 प्रतिशत की उपस्थिति दर्ज कराई है। कुल 3डी वर्जन की 90 प्रतिशत । गुरुवार के प्रिव्यू के दौरान फिल्म ने कुल 58 लाख की कमाई की।
बिपाशा बसु का काला जादू और उनका बोल्ड रुप सभी को काफी पसंद किया जा रहा है। इमरान हाशमी और ईशा गुप्ता भले ही कुछ ज्यादा लाइमलाइट में ना हों लेकिन इसके बावजूद फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी ओपनिंग मिली है और उम्मीद है कि ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड कायम करेगी।


Click it and Unblock the Notifications












