Raavi De Kande Release Date: पंकज कपूर इस पंजाबी फिल्म से करेंगे धमाका, जानिए कब होगी रिलीज

Raavi De Kande Movie Releae Date- शाहिद कपूर के पिता और मशहूर अभिनेता पंकज कपूर इस वक्त अपनी एक पंजाबी फिल्म को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म का नाम 'रवि दे कांड' होने वाला है। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होकर धमाका कर चुका है। लोगों को इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार है।
पंकज कपूर के अलावा इस फिल्म में कई शानदार कलाकार नजर आने वाले हैं जो कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर पहचान बना चुके हैं। इस महीने कई जबरदस्त पंजाबी फिल्में रिलीज होने वाली हैं लेकिन पंकज कपूर की इस फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज है।
रिलीज डेट का ऐलान
पंकज कपूर फिल्म रवि दे कांड को लेकर ज्यादा लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा बल्कि फिल्म 10 अक्तूबर को रिलीज होने वाली है। इसके पहले 2 अक्तूबर को एमी विर्क और सोनम बाजवा की फिल्म निक्का जैलदार 4 आ रही है जिसको लेकर कहा जा रहा है कि वो इस बार कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। देखने वाली बात होगी पंकज कपूर की ये फिल्म कितना असर डालती है।
स्टारकास्ट
इस फिल्म में ना सिर्फ पंकज कपूर बल्कि कई सितारे नजर आने वाले हैं। हरीश वर्मा, संदीप कौर, धीरज कुमार और गुरप्रीत भंगू जैसे सितारे इस फिल्म में चार चांद लगाएंगे। पंकज कपूर ने ना सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टीवी में काफी काम किया है और उनको एक बेहतरीन कलाकार के रूप में जाना जाता है।
अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर पंकज कपूर के किसी पहचान के मोहताज नहीं है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म उनके कंधों पर है।


Click it and Unblock the Notifications











