रावण में मौजूद हैं बॉलीवुड के सारे मसाले
बेंगलुरू। भले ही भारतीय मीडिया ने 'रावण" का जम कर प्रचार किया लेकिन रिलीज के बाद मणिरत्नम को हर तरह की प्रतिक्रिया मिल रही है। एक ओर कठिन लोकेशंस में फिल्म को शूट करने के लिए मणि और उनकी यूनिट को सराहा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कहानी और कलाकारों के ट्रीटमेंट को लेकर मणि के प्रशंसक रावण को उनकी कमजोर फिल्म भी बता रहे हैं।
बॉलीवुड के शुद्ध मसाले
खैर जो भी हो रावण की स्टार कास्ट इतनी बड़ी है कि हर कोई उसमे डूबा हुआ है। वास्तविकता ये है कि हर दर्शक के लिए फिल्म में एक ना एक चीज ऐसी मौजूद है जो उनके दिल के करीब है। जैसे किसी को रहमान पसंद हैं तो फिल्म में उनका संगीत मौजूद है। किसी को गुलजार पसंद हैं तो फिल्म में उनके गीत मौजूद है। ज्यादातर तो अभि और ऐश की केमिस्ट्री के दीवाने हैं तो वह तो इस फिल्म का सबसे ज्यादा दर्शक खींचू फैक्टर हैं ही।
इसके अलावा मणिरत्नम की फिल्मों के दीवाने भी बहुत हैं। तमिल दर्शकों के लिए तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विक्रम मौजूद हैं। इन सबसे अलावा फिल्म में रामायण की कहानी आ धुनिक संदर्भों में दिखाई गयी है। तो इस फिल्म का आकर्षण रामायण को आज के संदर्भों में देख पाना भी है। हालांकि ये दर्शकों के ऊपर ही निर्भर करता है कि वह रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ के आधुनिक संस्करण को पचा पाते हैं या नकार देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











