34 साल की Raashii Khanna को कैसा चाहिए लाइफ पार्टनर? बोलीं- घरवाले कहते हैं कि शादी कर लो...

Raashii Khanna On Her Wedding Plans: राशि खन्ना अभी के वक्त में सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि बॉलीवुड सिनेमा में भी काफी फेमस हो चुकी है। उनकी उम्र 34 साल की है और आपको बता दें कि वह अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी एक्टिंग को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती है। लेकिन 34 साल की उम्र हो जाने के बावजूद भी अभी भी एक्ट्रेस शादी के मूड में नहीं लग रही है।
हाल ही में राशि खन्ना ने अपने पार्टनर प्रेफरेंस को लेकर बात की है। अभिनेत्री ने जूम टीवी के साथ बातचीत के दौरान कहा कि उन पर माता-पिता का शादी को लेकर कोई भी प्रेशर नहीं है। वह इस बात को जानते और समझते हैं कि पार्टनर की जरूरत होती है, लेकिन यह एक तरीके से चॉइस भी है।
राशि खन्ना ने बात करते हुए कहा कि "अब समाज में थोड़ा बहुत बदलाव आ गया है। अब लोगों पर 30 की उम्र के बाद प्रेशर नहीं डाला जाता है कि शादी कर लो वरना लाइफ खत्म हो जाएगी। मैं यह समझता हूं कि पार्टनर की जरूरत होती है और मेरे परिवार में कभी भी ऐसा नहीं हुआ है कि शादी करो, शादी करो।"
एक्ट्रेस ने आगे बात करते हुए कहा कि "वह खुश है कि मैं अपने पैरों पर खड़ी हो गई हूं। लेकिन कई बार ऐसी चीजें हो जाती है जहां पर मुझे कहा जाता है कि अरे यहां पर कैसे एडजस्ट करोगी? ऐसा इसीलिए क्योंकि महिलाओं से ही एडजेस्ट करने की उम्मीद की जाती है और धीरे-धीरे ही यह सब होता है।"
राशि खन्ना ने कहा कि "लेकिन अब महिलाएं इस चीजें को समझने लग गई है कि उनको अपने पैरों पर खड़ा होना जरूरी है। हालांकि कई शहरों में 26 और 27 के बाद प्रेशर लिया जाता है की शादी नहीं हो रही है। वहीं दूसरी तरफ तलाक भी इतने हो रहे हैं तो आप इस बात को कैसे कह सकते हैं की शादी से आपको मदद मिलेगी।"
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि "आखिर में यह जरूरत नहीं बल्कि यह चॉइस रह जाती है।" राशि खन्ना ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि वह कैसा पार्टनर चाहती हैं। उन्होंने कहा कि "मैं पहले सोचा करती थी कि वह गुड लुकिंग होना चाहिए। लेकिन अब सब कुछ बदल गया है। उसकी पर्सनालिटी से लेकर लाइफ का क्या पैशन है, वह कितना सच्चा है और मुझ में कितना विश्वास करता है, ये मायने रखता है और अब लुक्स कोई भी मायने नहीं रखते।"


Click it and Unblock the Notifications











