'रांझणा' से बॉक्सऑफिस पर प्रेम की हैट्रिक?
बॉक्सऑफिस पर एक बार फिर से प्यार का मौसम लौट आया है। अप्रैल में रिलीज हुई भट्ट कैंप की आशिकी 2 और मई में रिलीज हुई फिल्म यह जवानी है दीवानी.. ने बॉक्सऑफिस पर आराम से सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। दोनों ही फिल्मों ने एक बार फिर से लोगों को प्यार पर यकीन दिला दिया है।
इसलिए ही कुछ फिल्मी पंडितों ने ऐलान किया है कि इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही लवस्टोरी 'रांझणा' भी इसी क्रम की तीसरी कड़ी साबित होगी और बॉक्सॉफिस पर आराम से सौ करोड़ का बिजनेस करेगी। और अगर ऐसा होता है तो वाकई में यह बॉक्सऑफिस पर लवस्टोरी की हैट्रिक होगी।
गौरतलब है कि राझणां फिल्म के गानों ने एक बार फिर से लोगों को ए आर रहमान का दिवाना बना दिया है। फिल्म की अभिनेत्री सोनम कपूर भी फिल्म के दृश्यों में काफी अच्छी लग रही हैं। फिल्म का प्रमोशन जोरों पर है।
बनारस की पृष्णभूमि पर बनी इस लवस्टोरी से तमिल फिल्मों के भगवान रजनीकांत के दामाद धनुष भी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है। फिल्म के निर्माता अनिल कपूर हैं तो वहीं फिल्म के निर्देशक आनन्द एल. राय हैं।
आईये आपको दिखाते हैं राझणां फिल्म की तस्वीरें....


Click it and Unblock the Notifications











