बनारस में लड़का हार गया तो जीतेगा कहां- रांझना ट्रेलर
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और तमिल सुपरस्टार धनुष की फिल्म रांझना का पहला ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोगों ने काफी मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ का कहना है कि फिल्म में कई सारी कैची पंच लाइन्स प्रयोग की गयी हैं और फिल्म का ट्रेलर काफी बेहतरीन लग रहा है। तो कुछ का कहना है कि ट्रेलर में धनुष पर बनारस के लड़के का किरदार कुछ जम नहीं रहा है। सोनम कपूर की एक्टिगं की सभी ने तारीफ की है। लेकिन फिल्हाल ये तो सिर्फ एक ट्रेलर है अभी तो फिल्म के बाकी ट्रेलर आने बाकी हैं। लेकिन सच तो ये है कि फिल्म के ट्रेलर को देखकर हर किसी को फिल्म में कुछ नयापन और फ्रेशनस नज़र आ रही है।
ट्रेलर में सोनम कपूर को एक टिपिकल बनारस की लड़की दिखाया गया है। धनुष को ट्रेलर में सोनम कपूर को पटाने के लिए हर एक कोशिश करते दिखाया गया है। धनुष एक बनारस के लड़के के गेटअप में है और साथ ही अभय देओल को फिल्म में एक पॉलिटिशियन दिखाया गया है। ट्रेलर की शुरुआत में ही धनुष का एक दोस्त उसे कहता है कि लड़की को पटाने के लिए आगे बढ़ वरना ऐसी ही देखता रह जाएगा। ट्रेलर के लिए जो डायलॉग यूज किये गये हैं वो बेहतरीन हैं।
रांझना फिल्म का निर्देशन किया है आनंद ए लाल ने जिन्होंने कुछ साल पहले तनु वेड्स मनु जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। रांझना फिल्म में म्यूसिक दिया है ए आर रहममान ने। सोनम कपूर और धनुष मुख्य भूमिका में हैं वहीं अभय देओल ने भी फिल्म में एक खास भूमिका निभाई है। अभय देओल और सोनम कपूर इससे पहले फिल्म आयशा में एक साथ काम कर चुके हैं। ये फिल्म 21 जून को रिलीज हो रही है। देखिये फिल्म के ट्रेलर में क्या क्या दिखाया गया है।


Click it and Unblock the Notifications